साल 2022 का ग्यारहवां महीना नवंबर -किन राशियों के लिए है प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन सबसे लाभकारी

Astro Prediction 3 Nov 22 # कार्तिक मास 8 नवंबर तक रहेगा और 9 Nov से अगहन मास शुरू: इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह राशि बदलेंगे। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। चातुर्मास भी इसी महीने में खत्म होगा और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होगी। ग्रहों के राशि बदलने से कई शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।

विनाशकारी योग — चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को है। खंडग्रास चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं, भारत में चंद्रग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो रहा है। माना जाता है कि इस ग्रहण का असर नकारात्मक अधिक होगा। क्योंकि इस दिन कई ग्रहों की युति भी हो रही है। क्योंकि इस दिन एक साथ चार ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल में चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल, शनि, सूर्य और राहु की युति तुला राशि में हो रही है। इसके साथ ही शनि और मंगल की युति से विनाशकारी योग बन रहा है

By Chandra Shekhar Joshi Editor www.himalayauk.org (Leading Newsportal & Print Media) Publish at Dehradun & Haridwar. Mail; csjoshi_editor@yahoo.in & himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

 ज्योतिष विज्ञान में राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि इस वर्ष नवम्बर 2022 माह में एक अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। दो प्रमुख ग्रह एक ही राशि में गोचर करेंगे जिससे कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 13 नवम्बर को बुध देव वृश्चिक राशि (Budh Gochar 2022) में प्रवेश करेंगे और इसके तीन दिन बाद 16 नवम्बर के दिन सूर्य देव (Surya Gochar 2022) इसी राशि में गोचर करेंगे। इस ग्रह गोचर से कई जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी और उनके कई कार्य सफल होंगे। 

मासिक राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये नवंबर 2022…

मेष राशि

इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, मंगल मिथुन राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ के दिनों में देवगुरु बृहस्पति आप पर मेहरबान रहेंगे, जिससे आपके परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रूके हुए सरकारी काम एक बार फिर गति पकड़ेंगे। सन्मुख चंद्रमा आपके फायदा पहुंचाएगा। इस समय आपको धन लाभ हो सकता है। घर में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में आप काम में थोड़ी राहत महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बनेंगे, जिनका फायदा आगे जाकर आपको मिलेगा। मनोरंजन के लिए भी समय निकाल पाने में सफल रहेंगे। लव लाइफजीवनसाथी का व्यवहार संयमित रह सकता है। आपको साथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। धोखा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव नकारे जा सकते हैं। नौकरी-बिजनेसजॉब में परिस्थितियां थोड़ी विपरीत रह सकती हैं। काम का दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कोई गुप्त योजना या काम सबको पता चल सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों को आपकी पूरी रणनीति समझ आएगी या पता चल सकती है। हेल्थसेहत के लिए समय ठीक रहेगा। आपको पुरानी बीमारियों से थोड़ी परेशानियां रह सकती हैं। खानपान में विशेष सावधानी रखें।

वृषभ राशि

इस महीने मंगल मिथुन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-केतु-सूर्य-बुध तुला राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आय में गिरावट रहेगी। कार्य में देरी एवं बाधाएं रहेंगी। गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं। बाद समय में सुधार आएगा एवं कार्य में गति आएगी। योजनाएं सफलता पाएंगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक आधार मजबूत होगा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्य में तेजी आएगी एवं नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सभी ओर से खुशियों की प्राप्ति होगी। विवादित मामलो में पक्ष मजबूत होगा एवं समयानुसार कार्य संपन्न हो जाएंगे। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।लव लाइफदाम्पत्य में सहयोग रहेगा। किसी कठिन मसले पर जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। प्रेमियों की गुप्त बातें सामने आ जाएंगी। नौकरी-बिजनेस नौकरी में संभल कर रहने का समय है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। विवाद भी हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नए क्षेत्र व्यापार करने का मौका मिल सकता है। हेल्थसेहत अच्छी रह सकती है। अगर किसी चीज से एलर्जी है तो आपको सावधान रहना पड़ेगा। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करेंगे तो आपको सेहत में आराम रहेगा।

मिथुन राशि

इस महीने मंगल मिथुन राशि का लग्न में, शुक्र-केतु-बुध-सूर्य तुला राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय अच्छी रहेगी। निजता भंग हो सकती है। समस्याओं को निपटाने में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी मिलेगा। कारोबार में अनजानों से सावधान रहें एवं नौकरी में टूर बन सकता है। कार्य में गति आएगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। बेकार की बातों में समय नष्ट होगा। 18 के बाद समय पुन: पक्ष का हो जाएगा। कार्यों में सफलता मिलना आरंभ होगी। कारोबार में नए संपर्क स्थापित होंगे एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा सुखद होगी एवं नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफदाम्पत्य मधुर रहेगा। कोई अच्छी सूचना आपके बीच का प्रेम बढ़ाएगी। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी आदमी से आपको सावधान रहना पड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस जॉब में समय ठीक गुजरेगा। आप अपने टारगेट को पूरा करने में अतिरिक्त समय और शक्ति लगाएंगे। अधिकारियों की अपेक्षाओं का दबाव और तनाव आप पर रह सकता है। व्यापार में अच्छे मौके मिलने के योग हैं। किसी नए व्यक्ति या कंपनी के संपर्क में आ सकते हैं। हेल्थपेट से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है। शरीर में थोड़ा दर्द और स्ट्रेस रह सकता है। आपको जीवनशैली में थोड़ बदलाव करने का समय है।

कर्क राशि

इस महीने शुक्र-केतु-सूर्य-बुध तुला राशि का चौथे भाव में, चंद्र-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। माह की शुरुआत में ही अत्यधिक कार्य होने से व्यस्तता रहेगी किंतु सफलता पूर्वक सभी को निपटाने सक्षम होंगे। आपका अहम कई मामलों में बाधक बन सकता है। समय एवं लोगों की उपयोगिता को समझकर उचित निर्णय लेने से लाभ होगा। लाभ वृद्धि हर्षदायक होगी एवं योजनाबद्ध कार्य होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ एवं न्यायालयादि एवं अन्य विवादों में विजय प्राप्ति का संकेत है। धन की उपलब्धता भी आसानी से होगी एवं रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। विरोधियों के प्रबल होने से कुछ कठिनाई उत्पन्न हो सकती है एवं व्यय में भी वृद्धि होगी।लव लाइफदाम्पत्य में रिश्ते ही गर्माहट बढ़ेगी। आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी सूचना मिल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। नौकरी-बिजनेस इस महीने कुछ समस्याओं के साथ आप अच्छे से निपट पाएंगे। आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी और कार्य स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में नए दोस्त बन सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। हेल्थसेहत के लिहाज से सिर्फ जिन लोगों को कफ की समस्या हो उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरुरत हैं। शेष सेहत के लिए समय अच्छा ही रहेगा।

सिंह राशि

इस महीने शुक्र-केतु-बुध-सूर्य तुला राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार से हर तरह के मतभेद दूर होंगे। किसी विवाह आदि समारोह में शामिल होंगे। परिवार को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान से सहयोग मिलता रहेगा। सम्पत्ति से लाभ के योग हैं। कानूनी मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। अचानक कोई लाभ मिल सकता है। कार्य में विलंब होगा एवं अनजान से लोगों से धोखा मिल सकता है। कार्य स्थान पर सावधानी रखें। जवाबदारी में वृद्धि होगी। कार्य की गति तीव्र रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। बुद्धि का कार्य करने वालों को ज्यादा सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग एवं औचक यात्रा का योग बनेगा। लव लाइफजीवनसाथी आपके लिए अनुकूल होगा। साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी-बिजनेस जॉब में समय मिलाजुला रहेगा। कोई समस्या आएगी तो हल भी मिलेगा। अनजाने लोगों के भरोसे कोई काम ना करें। व्यापार में समय अनुकूल रह सकता है। आपको लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से व्यवसाय में मदद मिल सकती है। हेल्थसेहत में शुगर और दिल के मरीजों के लिए विशेष सावधानी रखने का समय है। आपको कोई घटना काफी तनाव दे सकती है।

कन्या राशि

इस महीने बुध-केतु-शुक्र-सूर्य तुला राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। फिजूलखर्च एवं दिखावे से बचें। कार्य की कमी नहीं रहेगी एवं आय भी बेहतर बनी रहेगी। सहयोग सभी ओर से प्राप्त होगा। कार्य समय पर होंगे। अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। वाहन और मशीनरी का विक्रय कर सकते हैं। नई सम्पत्ति आने के योग हैं। परिवार के लिए समय कोई अच्छी सूचना का है। मांगलिक उत्सव की रुपरेखा बन सकती है। थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन परिस्थितियां कुल मिलाकर आपके अनुकूल ही रहेंगी। सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएगी। नए कार्य नहीं मिल पाएंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं कुछ नकारात्मक बातें सामने आ सकती हैं। लव लाइफजीवनसाथी से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। साथी की सलाह कारगर रह सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। नौकरी-बिजनेस नौकरी में आय बढ़ेगी लेकिन व्यय भी रहेंगे। इस बात की योजना बनाएं कि पैसे का इंवेस्टमेंट सही हो। ये बचत भविष्य में लाभदायक हो सकती है। व्यापार में पूंजी के निवेश पर गौर से विचार करें। किसी अनजान की सलाह से कोई काम ना करें। हेल्थ सेहत के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। घुटनों में या पैर में कोई समस्या हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है।

तुला राशि

इस महीने शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का लग्न में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल-मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। मेहनत ज्यादा एवं लाभ कम मिलेगा। आय में अस्थिरता बनी रहेगी। अन्य लोगों की वजह से बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। चंद्र की वजह से घर का काम चलता रहेगा। कुछ नया करने का विचार नही करें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आसपास के लोग परेशान करेंगे एवं कई बार मजाक भी बन सकता है। भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा। खर्च भी बहुत ज्यादा होगा। पहले से स्थिति ज्यादा बेहतर हो जाएगी। पारिवारिक मित्रों का संपूर्ण सहयोग रहेगा। कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा, संतान से लाभ मिल सकता है। लव लाइफजीवनसाथी से कोई दुःखी करने वाली सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध ठीक रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी-बिजनेसआपका काम अच्छा और मेहनत भी पर्याप्त रहेगी लेकिन अधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। किसी तरह की कमी की ओर आपका ध्यान खींचा जा सकता है। आय बेहतर रहेगी। व्यापार में इस महीने किसी पुराने दोस्त की मदद मिल सकती है। हेल्थसेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से काफी सक्षम महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

इस महीने चंद्रमा-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल मिथुन राशि का आठवें भाव में, शुक्र-केतु-सूर्य-बुध तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी मामले में आपको सफलता मिलेगी, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। भाइयों और दोस्तों का समर्थन और समर्पण दोनों मिलेंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा वालों को सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं तनाव समाप्त होगा। आय में वृद्धि होगी एवं निवेश से लाभ होगा। नए जमीन एवं मकान खरीदने की योजनाएं बनेंगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा एवं कार्य की अधिकता रहेगी। संतान सहयोग प्रदान करेगी। परिवार के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लव लाइफदाम्पत्य के लिए समय अनुकूल होगा। आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेमियों को सफलता मिलेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नौकरी-बिजनेस इस महीने में आपको ऑफिस में कई तरह के अलग-अलग काम करने पड़ सकते हैं। अधिकारियों को आपसे प्रसन्नता रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगा। व्यापार में आपको सफलता मिलने के योग हैं। काम कम लेकिन ज्यादा फायदे वाला रहेगा। हेल्थसेहत के लिए समय अनुकूल होगा। आपके लिए इस महीने किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं है।

धनु राशि

इस महीने चंद्रमा-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य-केतु-शुक्र-बुध तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। संतान से सफलता की सूचना मिल सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुराने साथी से अचानक मुलाकात हो सकती है। समय पक्ष का है। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। आय बेहतर बनी रहेगी। नए कार्यों के प्रस्ताव भी प्राप्त होगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा एवं सुखद यात्रा का योग बना हुआ है। सम्पत्ति के मामले में आपको कुछ सफलता मिलने के योग हैं। योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी। निवेश से लाभ होगा एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। लव लाइफदाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। सुसराल पक्ष से कोई समाचार मिलेगा। आपके लिए राहत भरा समय रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी-बिजनेसजॉब में आपको कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर करें। किसी भी तरह की जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। व्यापार में निवेश से आपके लिए अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। प्रापर्टी के बिजनेस में लगे लोगों को भी अच्छे कमीशन आदि की प्राप्ति हो सकती है। हेल्थसेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको डाइट और वर्कआउट प्लान शेड्यूल करना चाहिए। इससे पुराने रोगों में राहत मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।मकर राशिइस महीने चंद्रमा-शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में, शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। स्वयं की सूझ-बूझ से सभी कार्य करने में सफल होंगे। वरिष्ठ सहयोग प्रदान करेंगे एवं व्यापार में वृद्धि होगी। सम्पत्ति में लाभ के अवसर हैं। आप पुराना मकान या दुकान बेचने का मन बना सकते हैं। किसी भी तरह से आपको एक लाभदायक अवसर मिल सकता है। परिवार के लिए समय अच्छा है। माता-पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। आपको सहयोग मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। कोई सुखद सूचना आपको मिल सकती है। कार्य में बाधाएं आएंगी। उसके बाद से समय पक्ष का हो जाएगा। लव लाइफदाम्पत्य में सहयोग और समर्पण का माहौल रहेगा। जीवनसाथी आपके मन की बात और आपकी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेसइस महीने कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई बड़ी टास्क आप समय से पहले पूरी कर पाएंगे। अधिकारियों का आपके प्रति रवैया सहयोगात्मक रहेगा। व्यापार में इस महीने अच्छा-खासा प्रॉफिट मिल सकता है। कर्मचारियों और साझेदारों का भी सहयोग मिलेगा। हेल्थपुराने रोगों में आराम मिलेगा, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न करें। दवाई समय पर लेते रहें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि

इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। काम में विलंब एवं कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। टैक्स संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं अटके कार्य में गति आएगी। कार्य में देरी एवं संबंधियों से विवाद हो सकता है। विरोधियों पर विजय एवं काम में सफलता प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होगी एवं प्रभाव बढ़ेगा। समस्याओं का निदान होगा एवं सहायता भी प्राप्त होगी। अटके कार्य में गति आएगी एवं योजनाएं सफल होगी। अचानक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। नए संपर्क भी बनेंगे। लव लाइफजीवनसाथी से रिश्ते थोड़े अनबन वाले हो सकते हैं। आपको विवादों को तूल देने से बचना होगा। किसी निकट के आदमी की वजह से कोई गलतफहमी हो सकती है। नौकरी-बिजनेस नौकरी में आपकी कुछ ऐसै लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपकी प्रतिभा को सही अवसर दे सकते हैं। काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में आपके लिए समय अच्छा रहेगा। जो काम अटके हुए है लंबे समय से वो पूरे हो सकते हैं। हेल्थसेहत के लिए समय अच्छा है। केवल सांस की बीमारी और कफ रोगों से जूझ रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से मदद मिल सकती है।

मीन राशि

इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु-शुक्र-सूर्य-बुध तुला राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। संपर्कों का लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका प्राप्त होगा। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर भी प्राप्त होगा। कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। ग्रहों की स्थिति से सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। कार्य करने में धन की कमी नहीं आएगी। नई योजनाएं भी प्राप्त होगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान से कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है। माहौल आपके अनुकूल रहेगा। कुछ धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। लव लाइफजीवनसाथी आपके लिए मददगार की भूमिका में भी हो सकता है। नए व्यसाय में साझेदारी पर भी विचार कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी-बिजनेसजॉब में आपका प्रदर्श अच्छा रहेगा। कुछ नए मौके या नई नौकरी के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं। बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सकता है। व्यापार में समय अच्छा रहेगा। किसी मित्र के जरिए आपको कोई अच्छा टेंडर या कांट्रेक्ट मिल सकता है। हेल्थसेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। पुराने रोगों में भी आराम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *