भयभीत आश्रम परिवार ने मीडिया से गुहार लगायी

देहरादून- जनसंघर्श मोर्चा अध्यक्ष एवं जी००एम०वी०एन० के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार ने प्रदेश में सच्चाई दिखाने व छापने पर अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जिससे लोकतन्त्र के लिए खतरा पैदा हो गया है, मोर्चा प्रदेष में मीडिया को डराने-धमकाने व आपातकाल जैसे हालात पैदा करने के मामले में सी०एम० त्रिवेन्द्र के खिलाफ मा० न्यायालय में दस्तक देगा।

वही दूसरी ओर श्री शिवा बाला योगी आश्रम में अवैध कब्ज़े की सीलिंग के सम्बंध में भयभीत आश्रम परिवार ने मीडिया से गुहार लगायी है

विषय: 180-C राजपुर रोड में श्री शिवा बाला योगी आश्रम में अवैध कब्ज़े की सीलिंग के सम्बंध में।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश के आलोक में 180–C शिवाबालायोगी ट्रस्ट की (मुख्य दीवार राजपुर रोड की ओर से) का धवस्तीकरण किया गया। तत्पश्चात आश्रम के सचिव की शिकायत पर ‘अतिक्रमण हटाओ टास्क फ़ोर्स’ के द्वारा अवैध नगर निगम पर कब्ज़े की ज़मीन और भवन को सील कर दिया गया। इसके संबंध में अवगत कराना है की नगर मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश (रिपोर्ट 12/04/2013) को आधार बना कर सील किया गया है। जिसमे स्पष्ट किया गया था कि राजस्व अभिलेखों के अवलोकन करने के बाद यह स्पष्ट होता है कि राजपुर रोड मे लगभग 60 मीटर भूमि खसरा न. 47,48,49,50 श्रेणी -6(2) आबादी में दर्ज है और अवैध कब्ज़ा जो नृपेंदर सिंह और अन्य द्वारा किया गया है। आश्रम का पिछला हिस्सा खसरा न. 39 ग्राम किशनपुर में स्थित है, जो वर्तमान मे नगर निगम के नाम दर्ज है। इस ज़मीन पर हनूत सिंह द्वारा भवन निर्माण किया गया था। अब उनकी मृत्यु के पश्चात भवन को अवैध निर्माण मानते हुए प्रार्थी की शिकायत पर प्रश्नगत ज़मीन/ भवन पर ज़िला प्रशासन द्वारा सीलिंग की कार्यवाही कर दी गयी है।

इस कार्यवाही से नाराज़ हो कर नृपेंदर सिंह और कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आश्रम पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। आश्रम में शिवारुद्र बालायोगी महाराज एवं साध्वी अंबाशिवरंजनी को बदनाम करने के लिए साज़िशन दुष्‍प्रचार किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों के इस कुकृत्यों से आश्रम परिवार भयभीत व डरे हुए महसूस कर रहे है। हमें आकांक्षा है कि धन-बल के इस्तेमाल से, हमारे आश्रम को और यहाँ रह रहे लोगों को भारी क्षति होने की पूरी सम्भावना है ओर इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस कार्यवाही से नाराज़ हो कर नृपेंदर सिंह और कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आश्रम पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। आश्रम में शिवारुद्र बालायोगी महाराज एवं साध्वी अंबाशिवरंजनी को बदनाम करने के लिए साज़िशन दुष्‍प्रचार किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों के इस कुकृत्यों से आश्रम परिवार भयभीत व डरे हुए महसूस कर रहे है।
हमें आकांक्षा है कि धन-बल के इस्तेमाल से, हमारे आश्रम को और यहाँ रह रहे लोगों को भारी क्षति होने की पूरी सम्भावना है ओर इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
भयभीत आश्रम परिवार ने मीडिया से गुहार लगायी जनहित में इस ख़बर को प्रचारित प्रसारित कर के, इस धनबल का प्रयोग करने वाले भूमाफ़ियाओं से हमारी रक्षा करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *