‘द ग्रेट खली’ उत्‍तराखण्‍ड का ब्राण्‍ड एम्‍बेसडर आप पार्टी में शामिल

KHALI WELCOME BY CM‘द ग्रेट खली’ – उत्‍तराखण्‍ड में खली ने मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के दिशा निर्देश्‍ाा पर जम कर धमाल मचाया,  प्रायोजित कुश्‍ती आदि के धमाल द्वारा कांग्रेस के नेता युवाओं के खली के प्रति आकर्षण को देखते हुए फुले नही समा रहे थे, उत्‍तराखण्‍ड के राजनीतिक खली के नाम से मशहूर रंजीत रावत तो एक पल भी खली का साथ छोडने को तैयार न थे: उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री का ब्राण्‍ड एम्‍बेसडर – अरविन्‍द केजरीवाल की पार्टी में शामिल हो कर कांग्रेस के नेताओं को ठेगा दिखा गये,  इससे यह साबित हो गया कि उत्‍तराखण्‍ड में ग्रेट खली ने जो कुछ कहा या धमाल किया- वो सब प्रायोजित था, यानी भरपूर मेहनताने के बदले किया, इसके बदले जो खली से कहा गया, खली ने वही बोल दिया-  बडी खबर- हिमालयायूके  न्‍यूज पोर्टल

‘द ग्रेट खली’ खली के नाम से मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी खली को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है. खली 2007 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं. प्रोफेशनल रेसलिंग में आने से पहले वे पंजाब पुलिस में ऑफिसर थे. वे रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं. दिलीप सिंह राणा के नाम से मशहूर द ग्रेट खली आम आदमी पार्टी (AAP) में आ गए हैं। खली पंजाब आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। खली वर्ल्ड रेसलिंग इंटरनेंमेंट (WWE) में फाइटर थे। वहां उन्होंने अच्छे अच्छे रेसलर को धूल चटाई है। खली भारत के साथ-साथ विदेश में भी काफी मशहूर हैं। पंजाब में 2016 में विधानसभा चुनाव होने हैं और खली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से आप पार्टी को फायदा हो सकता है।
43 साल के खली का जन्म हिमाचल प्रदेश के धैराना में हुआ था। ऐसे में पंजाब की आम आदमी पार्टी में शामिल होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आने वाले वक्त में चुनाव भी लड़ेंगे।
खली ने फाइटिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी जोर आजमाया है। वह बॉलीवुड की फिल्म ‘कुश्ती’ में देखे जा चुके हैं। मूवी में उनका किरदार काफी अहम था। वह मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी आए थे। इसके साथ ही वह सीमेंट के एक ऐड में भी देखे जाते हैं। खली अपने बड़े शरीर के लिए मशहूर हैं। उनकी हाइट 7 फुट से भी ज्यादा है। वहीं उनका वजन 157 किलो है। उनकी 2002 में शादी हुई थी। खली की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *