होलिकादहन – तंत्र साधना एवं मंत्र सिद्धि के लिए एक श्रेष्ठ मुहूर्त

‘होलिकायै नमः
होली वैसे तो रंगों का त्योहार है लेकिन हमारे सनातन धर्म में होली के पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। लेकिन होली की रात्रि यंत्र निर्माण, तंत्र साधना एवं मंत्र सिद्धि के लिए एक श्रेष्ठ मुहूर्त होती है। तंत्र क्रियाओं की प्रमुख चार रात्रियों में से एक रात ये भी है। होली की रात्रि को संपन्न की गई साधना शीघ्र सफल व फलदायी होती है। , 1 मार्च की रात होलिका दहन होगा। शास्त्रोक्त मान्यतानुसार होलिकादहन भद्रा के उपरांत ही करना चाहिए। भद्रा में होलिकादहन करने से राज्य, राजा व प्रजा पर संकट आते हैं। 1 मार्च को सायंकाल 06:26 मिनट से रात्रि 08:55 मिनट तक है। कुल अवधि 2:29 घंटे की प्राप्त हो रही है। पूर्णिमा भी 1 मार्च को प्रातः 08:57 मिनट से 2 मार्च को शाम 06:21 मिनट तक है। प्रतिपदा, चतुर्दशी और भद्राकाल में होली दहन के लिए सख्त मनाही है। फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा रहित प्रदोषकाल में होली दहन को श्रेष्ठ माना गया है। इसी के साथ ही होलिका दहन में आहुति देना भी आवश्‍यक माना गया है। होलिका में कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग गेंहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर. आदि की आहुति दी जाती है
ज्योतिष में इस रात का विशेष महत्व है। अगर कोई व्यक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ होली की रात पूजा-पाठ या कोई उपाय करता है तो उसकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होने के योग बन सकते हैं होली की सुबह 11 बिल्व पत्रों पर सफेद चंदन की बिंदी लगाएं शिवलिंग पर चढ़ाएं। शिवजी को खीर का भोग लगाएं। इससे शिवजी की कृपा मिल सकती है।

 
होलिकादहन 1 मार्च 2018, गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन भद्रा सायंकाल 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी अर्थात होलिकादहन 7 बजकर 39 मिनट के पश्चात ही किया जाना श्रेयस्कर रहेगा। प्राचीन समय में होली के पर्व पर होलिकादहन के उपरांत उठते हुए धुएं को देखकर भविष्य कथन किया जाता था। यदि होलिकादहन से उठा धुआं पूर्व दिशा की ओर जाता है तब यह राज्य, राजा व प्रजा के लिए सुख-संपन्नता का कारक होता है। यदि होलिका का धुआं दक्षिण दिशा की ओर जाता है तब यह राज्य, राजा व प्रजा के लिए संकट का संकेत करता है। यदि होली का धुआं पश्चिम दिशा की ओर जाता है तब राज्य में पैदावार की कमी व अकाल की आशंका होती है। जब होलिकादहन का धुआं उत्तर दिशा की ओर जाए तो राज्य में पैदावार अच्छी होती है और राज्य धन-धान्य से भरपूर रहता है। लेकिन यदि होली का धुआं सीधा आकाश में जाता है तब यह राजा के लिए संकट का प्रतीक होता है अर्थात राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना होती है, ऐसी मान्यता है।
‘वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।

 
ज्योतिष में होली की रात का विशेष महत्व है, क्योंकि इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम करने से बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस साल गुरुवार, 1 मार्च को होलिका दहन होगा और 2 मार्च को होली खेली जाएगी।
इन दिनों होलाष्‍टक चल रहे हैं, एक मार्च को होली खेली जाएगी। ज्‍योतिष और हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्‍व हैं। होलिका दहन के साथ ही होली के पर्व की शुरुआत हो जाती हैं। इस रात किए गए कुछ खास उपायों से आप अपने ज्‍योतिषीय समस्‍याओं को दूर कर हर समस्‍या से निजात पा सकते हैं। इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम करने से बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
होलिका दहन 1 मार्च को है जिसका मुहूर्त शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा होली दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी जैसे अन्‍न जरुर चढ़ाए। होलिका दहन के बाद होली खेलने से पहले किसी मंदिर में देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाएं और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। होली दहन के समय होलिका में कर्पूर भी डालें।
होली पर सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि के बाद किसी शिव मंदिर जाएं। एक पान पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवजी को चढ़ाएं। शाम को शिवलिंग के पास दीपक जलाएं
सभी मनोकामना की पूर्ति के लिए होली पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद हनुमानजी को पांच लाल फूल चढ़ाएं। इसके बाद रोज सुबह ये उपाय करें। इससे जल्दी ही आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
अगर आप धन लाभ पाना चाहते हैं तो होली की रात 12 बजे मुख्य दरवाजे पर गुलाल छिड़कें। दरवाजे की दोनों तरफ दो दोमुखी दीपक जलाएं। दोमुखी यानी दीपक को दो तरफ से जलाना है। जब दीपक बुझ जाए तो दोनों दीपक होलिका दहन में डाल दें।
अगर कोई व्यक्ति बुरी नजर की वजह से लंबे समय से बीमार है और दवाओं का असर नहीं हो रहा है तो होली पर ये उपाय करें। उपाय के अनुसार एक नारियल का गोला लें, उसमें अलसी का तेल भरें और थोड़ा सा गुड़ डालें। इसके बाद बीमार व्यक्ति के शरीर से 7 बार या 11 बार वार लें। वारने के बाद ये नारियल होलिका दहन में डाल दें। इस उपाय से बुरी नजर उतर सकती है।

होलिका दहन की रात को तंत्र साधना होने के कारण आपको ये काम नहीं करने चाहिए सफेद रंग की खाने पीने की चीजों के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल इस शाम टोने-टोटके के लिए सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इसलिए इस दिन सफेद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिये। क‍िसी भी तरह के टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए होलिका दहन वाले द‍िन सिर को ढककर रखने की सलाह दी जाती है। टोने-टोटके को प्रभावशाली बनाने के लिए में व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए अपने कपड़ों का ध्यान रखें। इनका कोई भी टुकड़ा इधर उधर न फेंके और न ही इसे अपने से ईर्ष्‍या करने वालों के हाथ लगने दें। अनजानी वस्‍तुओं को न छुएं और ना ही घर में लेकर आएं। होली पर पूरे दिन अपनी जेब में काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें। माना जाता है कि इस तरह आप पर हुआ कोई भी टोटका खत्‍म हो जाएगा

www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper) 

publish at Dehradun & Haridwar  : Available in Fb, Twitter, whatsup Groups & All Social Media Groups.

Mail; himalayauk@gmail.com, csjoshi_editor@yahoo.in Mob. 9412932030 ; CS JOSHI- EDITOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *