अकेेेेेेलेपन में जीने का दम;एक्‍सक्‍लूसिव

जो लोग अकेले रहने का दम रखते हैं, ये 9 गुण केवल उन्हीं में हो सकते हैं- अनुशासित रहकर अपनी दिनचर्या व्यती‍त करते हैं : अकेले रहने वाले लोगों की ये 5 खूबियां बनाती है उन्हें दूसरों से अलग, जानिये ऐसा क्या है खास

बदलते जमाने के साथ लोगों का रहन-सहन तो बदल ही रहा है, साथ ही जीने का तरीका भी बदल रहा है। आज कई लोग ऐसे हैं, जो या तो किसी मजबूरी में जैसे नौकरी इत्यादि के कारण अकेले रह रहे हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना किसी मजबूरी के अपनी मर्जी से अकेले रहना पसंद कर रहे हैं। अकेले रहना वाकई आसान काम नहीं है। जो लोग अपनी मर्जी से अकेले रहते हैं, उनमें कुछ बुनियादी गुण होते हैं। आइए जानते हैं इनके गुणों के बारे में-

1. अकेले रहने वाले लोग अपने आप में ही संपूर्ण महसूस करते हैं। ये लोग खुद को ही अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।  2. ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। 3. ये लोग इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करते कि दूसरे क्या सोचेंगे? ये अपने मन का काम करते हैं और जिंदगी को भरपूर जीते हैं।

गूगल ने अपने सर्च इंजन में रखा वरियता क्रम में- BY: www.himalayauk.org (Uttrakhand Leading Newsportal & Daily Newspaper) Publish at Dehradun & Hariwar Mail us; himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030## Special Bureau Report. उत्‍तराखण्‍ड सरकार से विज्ञापन मान्‍यता प्राप्‍त न्‍यूज पोर्टल तथा दैनिक समाचार पत्र

4. छोटी-बड़ी गलतियों से खुद ही सीखते हैं और भावनात्‍मक रूप से मजबूत होते हैं। 5. अपने लिए नियम ये खुद बनाते हैं और उसका कड़ाई से पालन करते हैं। 6. ये लोग खुले विचारों के तो होते हैं, लेकिन अपने नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करते। अनुशासित रहकर अपनी दिनचर्या व्यती‍त करते हैं। 7. इमोशंस से लेकर आर्थिक मामलों तक में ये आत्‍मनिर्भर होते हैं।

8. ये अपने जीवन में स्पष्ट और ईमानदार होते हैं। उतना ही काम हाथों में लेते हैं जितना कि वे कर पाएं। जितनी जिम्मेदारी लेते हैं फिर उसे बड़ी खूबी से निभाते भी हैं।  9. ये लोग मात्र दूसरों को खुश करने के लिए हर काम के लिए हामी नहीं भरते। अपनी क्षमता अनुसार काम करते हैं और खुश रहते हैं।

–मैं अकेला क्या कर सकता हूं? एक अरब बीस करोड़ की आबादी में मैं तो बस एक हूं। अगर मैं बदल भी जाता हूं, तो इससे क्या फर्क पड़ेगा? बाकी का क्या होगा? सबको कौन बदलेगा? पहले सबको बदलो, फिर मैं भी बदल जाऊंगा। ये विचार सबसे नकारात्मक विचारों में से हैं। इन सवालों का सबसे सटीक जवाब दशरथ मांझी की कहानी में छिपा है। यह हमें बताती है कि एक अकेला आदमी क्या हासिल कर सकता है? यह हमें एक व्यक्ति की शक्ति से परिचित कराती है। यह हमें बताती है कि आदमी पहाड़ों को हटा सकता है। बिहार में एक छोटा सा गांव गहलोर पहाड़ों से घिरा है। नजदीकी शहर पहुंचने के लिए गांव वालों को पचास किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था, जबकि उसकी वास्तविक दूरी महज पांच किलोमीटर ही थी। दरअसल, शहर और गांव के बीच में एक पहाड़ पड़ता था, जिसका चक्कर लगाकर ही गांव वाले वहां पहुंच पाते थे। इस पहाड़ ने गहलोर के वासियों का जीवन नरक बना दिया था। एक दिन गांव में दशरथ मांझी नाम के व्यक्ति ने फैसला किया कि वह पर्वत को काटकर उसके बीच से रास्ता निकालेगा। अपनी बकरियां बेचकर उन्होंने एक हथौड़ा और कुदाल खरीदी और अपने अभियान में जुट गए। गांव वाले उन पर हंसने लगे। उनकी खिल्ली उड़ाई और यह कहकर उन्हें रोकने की कोशिश की कि यह संभव ही नहीं है। किंतु दशरथ ने उनकी बात नहीं मानी और काम में जुटे रहे। आखिरकार 22 वर्षो के अथक प्रयास के बाद वह सड़क बनाने में कामयाब हो ही गए। एक क्षण के लिए जरा कल्पना तो करें कि अपने प्रयास के पहले दिन उन पर क्या बीती होगी। विशाल पर्वत के सामने हथौड़ा और कुदाल लिए एक अदना सा आदमी। पहले दिन कितने घन इंच पत्थर वह काट पाए होंगे? उस शाम को घर जाते समय उनके दिमाग में क्या घूम रहा होगा? एक सप्ताह के काम के बाद उन्हें क्या लगा होगा? तब उनकी क्या मानसिकता रही होगी? इसमें संदेह नहीं, पहले सप्ताह के अंत में उन्हें यह काम और भी मुश्किल लगा होगा। जब लोगों ने उनकी खिल्ली उड़ाई होगी, उनको हतोत्साहित किया होगा तो उन पर क्या गुजरी होगी? किस चीज ने उन्हें 22 सालों तक काम में जुटे रहने को प्रेरित किया होगा? हमें और आपको यह तय करना है कि हम दशरथ मांझी की तरह बनना चाहते हैं या फिर उन गांव वालों की तरह, जिन्होंने उन्हें हतोत्साहित किया, उनका मखौल उड़ाया।

अकेले रहने वाले लोगों की ये 5 खूबियां बनाती है उन्हें दूसरों से अलग, जानिये ऐसा क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *