5 अक्टूबर को दशमी तिथि सोमवार को देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। सोमवार को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध : 5 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार को देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। 5 अक्टूबर को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। सोमवार को सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा। साथ ही 5 अक्टूबर को रात 11 बजकर 10 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय- सुबह 06:15 बजे सूर्यास्त- शाम 06:02 बजे

4 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजकर 31 मिनट पर कर्क राशि में बेहद दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग है गजकेसरी योग, जो चंद्रमा और गुरु की युति से बनेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस योग के बनने से 4 राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। इन राशियों के धन, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा करियर में भी लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस योग से चमकने वाली है।
BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & PRESIDENT & SADHAK MAHA MAI BAGLA MUKHI Mob. 9412932030

4 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 31 मिनट पर चंद्र देव अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश : मन के कारक चंद्रमा का गोचर काफी अहम माना जाता है। 4 अक्टूबर की शाम से चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर शुरू कर देगा और 6 अक्टूबर की रात 10 बजकर 17 मिनट तक यहां स्थित रहेगा। चूंकि इस राशि में पहले से ही गुरु भी विराजमान है इसलिए यहां गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा। जिसे बेहद शुभ योग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 4 ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए चंद्रमा को गोचर अत्यंत शुभ साबित होने वाला है।
अक्टूबर 2026 में भी शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। इस दौरान 3 राशि के जातकों को धन, करियर और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी : ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 26 जुलाई 2026 को वक्री हुए थे और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। इस तरह करीब 138 दिनों तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। इसलिए अक्टूबर का पूरा महीना भी शनि की वक्री चाल के प्रभाव में रहेगा। ज्योतिष में वक्री गति का अर्थ है कि कोई ग्रह पृथ्वी से देखने पर पीछे की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है।
शनि की वक्री चाल के दौरान शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। शनिवार को तिल का तेल, काली उड़द, काले वस्त्र और जौ का दान करें। जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करें। इसके अलावा शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। शनिदेव के बीज मंत्र का जाप और शनि स्तोत्र का पाठ करना भी शुभकारी माना गया है।
8 अक्टूबर को गुरु नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। गुरु का यह नक्षत्र गोचर इन राशियों वालों के लिए चुनौतियों से भरा : 8 अक्टूबर 2026 को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। बता दें गुरु यानी बृहस्पति देव को ज्ञान, भाग्य, धर्म और संतान का प्रमुख कारक माना जाता है। ज्योतिषों के अनुसार, गुरु का यह नक्षत्र गोचर इन 3 राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। इन जातकों को धन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। आर्थिक मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में इस समय किसी भी तरह के निवेश करने से बचें। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ में जल जरूर चढ़ाएं।
प्रतिदिन या प्रत्येक गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन चने की दाल, हल्दी या पीले फल दान करें पीले रंग के वस्त्र धारण करें। गुरुवार के दिन इम मंत्रों का जाप करें। मंत्र है- ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ या ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’।

कर्क राशि वालों के लिए गजकेसरी योग अत्यंत शुभ साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर सराहना होगी और पदोन्नति के भी शुभ योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा धन प्राप्त होने के शुभ योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra)
गजकेसरी योग का बनना तुला राशि वालों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। करियर में जबरदस्त तरक्की मिलेगी। मनचाही नौकरी मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। कारोबार के लिहाज से भी यह समय आपके लिए वरदान साबित होगा। नए स्रोतों से धन लाभ होने की उम्मीद है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अचानक से बनने लगेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश जाने का शुभ योग बन रहे हैं।
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गजकेसरी योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। अप्रत्याशित धन लाभ के प्रबल योग हैं। निवेशों से बड़ा फायदा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। संपत्ति की खरीदारी की योजना बन सकती है। इस अवधि में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है।