ऋषि कपूर:67 वर्षीय अभिनेता के बड़े पर्दे पर 65 साल ; हिट फिल्में;हिट गाने ;’मैं हूं प्रेम रोगी’,’मेरी उमर के नौजवानो.’

30 April 20# फ़िल्म इंडस्ट्री ने 2 दिन में 2 सितारे खो दिए अभी लोग इरफ़ान ख़ान के गम से उबरे भी नहीं थे कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर को बुधवार को एचएन रिलायंस फ़ाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। : ऋषि कपूर ने एक या दो नहीं बल्कि 100 के आसपास हिट फिल्में दी :उनकी पहली फिल्म बॉबी नहीं बल्कि पिता राज कपूर की श्री 420 थी# (Himalayauk Bureau) Mail us: himalayauk@gmail.com

 असल में ऋषि कपूर श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में नजर आए थे. इस गाने में राज और नरगिस के पीछे बारिश में चलने वाले तीन बच्चों में से एक ऋषि कपूर थे. उस समय ऋषि की उम्र 3 साल थी और नरगिस ने उन्हें चॉकलेट का लालच देकर इस गाने में लिया था. ऋषि ने इस बारे में बात करते हुए बताया था, ‘मुझे बोला गया था कि श्री 420 में मुझे एक शॉट देना है और मेरे बड़े भाई और बहन भी इस शॉट में होंगे. जब भी शॉट हो तब हमें बारिश में चलना था. ऐसे में शॉट के दौरान जब भी पानी मुझपे गिरता तो मैं रोने लगता. इसकी वजह से वो शूटिंग नहीं कर पा रहे थे. तो नरगिस ने मुझे कहा कि अगर तुम शॉट के दौरान अपनी आंखें खुली रखोगे और रोओगे नहीं तो मैं तुम्हें चॉकलेट दूंगी. इसके बाद मैंने सिर्फ चॉकलेट के लिए अपनी आंखें खुली रखीं और वो मेरा पहला शॉट था.

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफ़ी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थे।’

30 April 20# जब दुनिया को लगा कि कोरोना से खतरा है, कैंसर हमारे सितारों की जिंदगी छीन रहा था — Basit Kachhi # उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा कि दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेता श्री ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। अभिनेता ने कई भूमिकाओं पर निबंध लिखे और अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए लोकप्रिय रहे। उनके निधन में, राष्ट्र ने एक प्यारा बेटा खो दिया और फिल्म उद्योग ने एक रत्न खो दिया। # 67 वर्षीय अभिनेता ने बड़े पर्दे पर करीब 65 साल बिताए। उनकी पहली फिल्म बतौर बाल कलाकर श्री 420 थी। जिसमें महज दो वर्ष की उम्र में काम किया था# कपूर ने पहली बार 1955 में श्री 420 फिल्म से करियर की शुरुआत की थी # ऋषि कपूर की बड़े पर्दे पर अंतिम फिल्म द बॉडी

अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से जहाँ एक तरफ़ पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री सदमे में है वहीं उनके परिवार के लिए भी यह काफ़ी मुश्किल समय है। ऋषि कपूर हमेशा मुस्कुराते रहे और आख़िरी समय में भी अस्पताल में डॉक्टरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते रहे। निधन के बाद उनके परिवार की तरफ़ से जारी बयान में भी यही कहा गया है। बयान में कहा गया है, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ़ ने कहा कि वह अंतिम समय तक उनका मनोरंजन कर रहे थे। दो महाद्वीपों में दो साल के उपचार के दौरान वह इसे पूरी तरह से जीने के लिए दृढ़ थे। परिवार, दोस्त, भोजन और फ़िल्में उनके केंद्र में बने रहे और इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी को किस तरह से हावी नहीं होने दिया और वह अंत समय तक मुस्कुराते रहे।’

पिछले गुरुवार को भी ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी थी और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए स्पेशल पास भी जारी किया था। चेकअप के 4 घंटे बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गई थीं।

साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था और इसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए थे। वहाँ 11 महीने के इलाज के बाद ऋषि पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। पूरे इलाज के दौरान ऋषि की पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही थीं। ऋषि कपूर ने भारत आने के बाद कहा था, ‘अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूँ। और कोई भी काम कर सकता हूँ। सोच रहा हूँ कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूँ। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार ख़ून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूँ कि नए ख़ून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूँगा।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर के निधन की पुष्टि की है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बता दें कि बॉलीवुड को आज दूसरी बड़ी क्षति हुई है। क्योंकि 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने अभिनेता इरफान खान को खोया था। इरफान खान के निधन के एक दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड पर ऋषि कपूर अभिनय की अमिट छाप छोड़ गए हैं। ऋषि कपूर ने पहली बार 1955 में श्री 420 फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में ऋषि कपूर नजर आए थे। इसके बाद 1970 में मेरा नाम जोकर फिल्म में यंग राजू का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट श्रेणी में फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था।

ऋषि कपूर जिस तरह फिल्मों में अलग अलग किरदारों में डूबकर अभिनय करते थे। उसी तरह वह सोशल मीडिया पर भी अपने अलग अलग अंदाज में प्रतिक्रिया देते थे। वह बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते थे। हाल की बात करें तो कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन के बीच उन्होंने सरकार को आदेश पर लिखते हुए कई सीरियस तो कुछ फनी मुड में ट्वीट किये।

ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘मेरे प्यारे भारतवासियों, हमें इमर्जेंसी लगा देनी चाहिए। जरा देखो, पूरे देश में क्या हो रहा है। अगर टीवी की रिपोर्ट्स की मानें तो, लोग पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने का और कोई तरीका नहीं है। यह हम सबके लिए अच्छा होगा। लोग दहशत में आ रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर ने ट्विटर अपने विचार लिखते हुए कहा था कि ‘सरकार को इस समय किसी वक्त शाम को सारी लाइसेंसी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए। मुझे गलत मत समझिए। आदमी इस डिप्रेशन, अनिश्चितता के साथ घर पर बैठा रहेगा। पुलिस, डॉक्टर और नागरिकों को ये सब निकालने के लिए कुछ चाहिए। ब्लैक में तो बिक ही रहा है। राज्य सरकारों को एक्साइज से पैसे कमाने रहते हैं। फ्रस्ट्रेशन से डिप्रेशन नहीं बढ़ना चाहिए। जैसे पी तो रहे हैं लीगलाइज कर दो कोई हिपोक्रिसी नहीं।

ऋषि कपूर ने कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार माना था। साथ ही लिखा था कि ‘यदि यह माना जाए कि यह कोरोनवायरस कैसे प्रस्फुटित हुआ, तो दुनिया के प्रत्येक देश को उस देश को गंभीरता से लेना चाहिए जहां यह शुरू हुआ था। अत्यधिक लापरवाही से भरा कार्य। इस काम ने जीवन को खतरे में डालने के अलावा मानवता को भारी नुकसान पहुंचाया है। कृपया सभी लोग सुरक्षित और सावधान रहें।’

बयान में आगे कहा गया है, ‘वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे जो उन्हें दुनिया भर से मिला था। उनके निधन पर वे सभी समझेंगे कि वह एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे न कि आँसू के साथ। व्यक्तिगत नुक़सान की इस घड़ी में हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुज़र रही है। लॉकडाउन के चलते सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई तरह के प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। वह भी यही चाहते।’

ऋषि कपूर काफ़ी ज़िंदादिल इंसान थे। वह कभी भी किसी भी परिस्थिति में गमगीन होना नहीं जानते थे और उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा सभी के सामने हमेशा रहता था। जैसा कि परिवार के बयान में कहा भी गया है कि ऋषि अंतिम समय तक डॉक्टर्स और उनके स्टाफ़ का मनोरंजन कर रहे थे। ऋषि कपूर ने भले ही हँसते हुए इस दुनिया से विदा लिया हो लेकिन उनके फैंस, दोस्त और परिवार के लोगों की आँखों में आँसू और कई यादें वो छोड़ कर चले गए हैं।

फ़िल्म इंडस्ट्री ने 2 दिन में 2 सितारे खो दिए अभी लोग इरफ़ान ख़ान के गम से उबरे भी नहीं थे कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर को बुधवार को एचएन रिलायंस फ़ाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन की ख़बर सुनते ही बिग बी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘वह नहीं रहे! ऋषि कपूर… नहीं रहे! अभी उनका निधन हुआ… मैं टूट गया हूँ।’ इसके अलावा भी कई नेता और अभिनेताओं ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्ति किया है। तमिल फ़िल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत ने कहा, ‘मेरा दिल टूट गया…ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे…मेरा प्यारा दोस्त!  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ऋषि कपूर को ‘पावरहाउस ऑफ़ टैलेंट’ क़रार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुमुखी प्रतिभा संपन्न और जिन्दादिल…..यही थे ऋषि कपूर जी। वह प्रतिभा के धनी थे। मैं सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत हमेशा याद रखूँगा। वह फ़िल्म और भारत की प्रगति को लेकर बहुत ही उत्साहित थे। उनकी मौत से मर्माहत हूँ। उनके परिवार और फैन्स को संवेदना। ओम शांति।’ 

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी ऋषि कपूर की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘किवंदति बन चुके एक और अभिनेता की मृत्यु से भारतीय सिनेमा के लिए यह भयावह सप्ताह हो गया। वह एक लाजवाब अभिनेता थे, कई पीढ़ियों में उनके करोड़ों फैन्स थे, उनकी बहुत ही याद आएगी। उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के लिए मेरी संवेदना!’

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘ऋषि कपूर की हठात मृत्यु झकझोर देने वाली हौ। वह एक महान अभिनेता ही नहीं, एक  अच्छे इन्सान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के लिए गहरी संवेदना! ओम शांति!’

कांग्रेस नेता और लेखक शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘यह जान कर दुख हुआ कि मुंबई के चैंपियन स्कूल में मेरे सीनियर रहे ऋषि कपूर एक बेहतर दुनिया को चले गए। मैंने 1967-68 में उनके साथ ड्रामा में कंपीट किया था। बॉबी के रोमांटिक हीरो से लेकर अंतिम फ़िल्म में एक परिपक्व अभिनेता के रूप में वह उभरे। ईश्वर उन्हें शांति दे।’ 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा, “दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी ख़त्म हो गई है।’  अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोड़ने वाला है। वह महान थे, एक शानदार दोस्त थे।’

कपूर परिवार लंबे अरसे से सिनेमा जगत से जुड़ा हुआ है। ऋषि कपूर के पिता राज कपूर भी बेहतरीन अभिनेता और निर्माता थे। तो वहीं ऋषि कपूर ने तमाम फ़िल्मों में काम किया है और उनकी कुछ फ़िल्में फ़ैंस के दिलों में हमेशा याद बनकर रहेंगी। फ़िल्म बॉबी औऱ चांदनी में ऋषि कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की थी और ये दर्शकों के दिल में आजतक मौजूद है। अभनेता फ़रहान अख़्तर ने ट्वीट किया, ‘मैं बहुत ही दुखी हूँ। इस क्षति की भरपाई नहीं हो सकती, फ़िल्म उद्योग को, उन सबको जो उन्हें निजी रूप से जानते थे। लव यू ऋषि अंकल।’

70 के जमाने से लेकर अब तक (Bollywood Film Industries) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक बेहतरी मूवी कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले (Bollywood Actor Rishi Kapoor) ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका लगा है। उनकी मौत की खबर लगते ही तमाम सेलिब्रिटीज ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसबीच ही उनकी सन 70 के आसपास बनी टॉप 5 मूवी को भी याद किया जा रहा है। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में ऋषि कपूर ने एक या दो नहीं बल्कि 100 के आसपास हिट फिल्में दी हैं। वह कॉमेडी से लेकर रोमांस, ड्रामा और फैमिली और एक्शन सभी किरदारों में बेहतरीन थे। जिनके लिए उन्हें आज याद किया जाता था।

यह ऋषि कपूर की टॉप 5 हिट फिल्में, इन फिल्मों को मिला था सबसे ज्यादा प्यार खेल खेल मैं ऋषि कपूर ने वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में की है, लेकिन टॉप 5 की बात करें तो खेल खेल मैं 1975 में बनी उनकी यह कॉमेडी, रोमांस से भरी मूवी सुपरहिट हुई थी। कभी कभी 1978 में बनी कभी कभी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अमिताभ और शशि कपूर ने भी अभिनय किया था। वहीं हिरोइन वाहिदा रहमान, नीतू सिंह और राखी थी। उनकी इस फिल्मों के गाने किशोर कुमार और लता व मुकेश सिंह ने गाये थे। जो सदा बाहर है। वहीं इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। उनकी यह मूवी मल्टीस्टार बन गई थी। हम किसी से कम नहीं 1977 में ऋषि कपूर की बनी हम किसी ने कम नहीं फिल्म ने भी सिनेमा में धूम मचा दी थी। उनकी यह ड्रामा और एक्शन फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। अमर अकबर एंड अनथॉनी 1977 में ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने एक साथ अभिनय किया था। एक्शन, ड्रामा और इस फैमिली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। उनकी इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। आप के दिवाने 1980 में बनी ऋषि कपूर की फिल्म आप के दिवाने ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। उस जमाने की यह रोमांटिक फिल्म ने उनकी तरक्की में चार चांद लगा दिये थे।

67 वर्षीय अभिनेता ने बड़े पर्दे पर करीब 65 साल बिताए। उनकी पहली फिल्म बतौर बाल कलाकर श्री 420 थी। जिसमें महज दो वर्ष की उम्र में काम किया था। ऋषि कपूर ने पहली बार 1955 में श्री 420 फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में ऋषि कपूर नजर आए थे। इसके बाद 1970 में मेरा नाम जोकर फिल्म में यंग राजू का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट श्रेणी में फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था।  ऋषि कपूर को बॉबी फिल्म से अलग पहचान मिली। भले 1955 में ऋषि कपूर बड़े पर्दे पर नजर आए। लेकिन उनके करियर की असली शुरूआत 1973 में आयी बॉबी से मानी जाती है। ऋषि कपूर को बॉबी फिल्म में राजा के किरदार के लिए फिल्म फेयर भी मिला था। उन्हें तीन बार फिल्म फेयर के अलग अलग श्रेणी में पुरस्कार मिले।  ऋषि कपूर बड़े पर्दे पर अंतिम फिल्म द बॉडी में नजर आए हैं। जबकि शर्माजी नमकीन फिल्म की शूटिंग चल रही है। गाजियाबाद के कवि नगर में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की गई है। फिल्म इस साल रिलीज होनी थी।

Himalayauk Execlusive: Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: CS JOSHI- EDITOR Mob 9412932030 Mail; himalayauk@gmail.com

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *