TOP NEWS; देहरादून 05 मई

राजभवन, देहरादून 05 मई, 2017

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल ने इंदिरा गाँधी नेशनल फाॅरेस्ट अकादमी, देहरादून में आई.एफ.एस प्रोबेशनर कोर्स 2015-17 के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया।
वनों को न काटने से मिलने वाले लाभों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ने के बावजूद दुनियाभर में निरन्तर वनों के कटान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वन सेवा के अफसरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में प्रति वर्ष 13 लाख हेक्टेयर वनों की कटाई की जाती है जो विश्वभर में ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते प्रतिशत का एक बड़ा कारण है। बढ़ती ग्रीन हाउस गैस पृथ्वी के भविष्य के लिए खतरे का संकेत है।
वनों की घटती संख्या की समस्या के निदान के लिए ‘ग्रीन एकाउंटिंग’ प्रणाली को अपनाया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे पास अभी तक ऐसी कोई प्रणाली उपलब्ध नहीं है जिससे हरित घरेलु उत्पाद से प्राकृतिक संसाधनों के रूप में मिल रही सम्पदा को राष्ट्रीय आय के रूप में प्रतिबिम्बित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वनों से सबसे अधिक लाभान्वित होने वाले मनुष्य को ‘ग्रीन डोमेस्टिक प्रोडक्ट’ की अवधारणा पर संवेदनशील होना चाहिए। विशेष रूप से उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में जहाँ 60 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है।
राज्यपाल ने कहा कि वानिकी का इतिहास यहाँ से शुरू हुआ है। वन सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दून घाटी से प्राप्त होता है, इसलिए इसे भारतीय वानिकी का गढ़ कहा जा सकता है। यही हिमालय क्षेत्र वन संरक्षण के महान चिपको आन्दोलन का घर भी है।
राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके बावजूद वन और पर्यावरण सम्बन्धी कई समस्याएं उत्तराखण्ड में हैं। यहाँ आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से वनों को बचाने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने कहा कि बाढ़, सूखा और मिट्टी की घटती उर्वरता से राज्य को सुरक्षित रखने के लिए वन्य संसाधनों पर निर्भरता कम करनी होगी। वन संसाधनों के संरक्षण की भावना को बढ़ाना होगा, क्यांेकि वन संरक्षण ही जीवन को सुरक्षित रखने का एक मात्र उपाय है।
राज्यपाल ने वन संरक्षण के ज्ञान को प्रसारित करने के लिए मजबूत ढाँचागत समर्थन व वैज्ञानिक विधि की आवश्यकता बतायी। जिसमें स्थानीय लोगों की व्यापक भागीदारी महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से भारत के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया जो इस दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में एफ.आर.आई पहुँचे हैं।
प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सिविल सेवक दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक कर्मचारियों की राष्ट्र के विकास में भूमिका वर्णित करते हुए एक स्पष्ट रोडमैप दिया गया था। राज्यपाल ने कहा कि मुझे आशा है कि आप सभी यहाँ से सफलतापूर्वक अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करके आवंटित राज्यों में प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त अपेक्षाओं के अनुसार ईमानदारी के साथ राष्ट्रविकास के कार्यों में अपना योगदान देेंगे।

###########
उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने श्री कृृष्णायन देसी गौरक्षाशाला, बसोचंद हरिद्वार में गौवंश पर आधारित एक कार्यक्रम में कहा है कि भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था प्राचीन काल से गौ-वंश पर ही आधारित रही है। इसलिए गौ का संरक्षण समय की आवश्यकता है।
हरिद्वार में स्थित श्री कृष्णायन देशी गौरक्षा-शाला में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि गौ-संरक्षण एवं संवर्धन से भारत वर्ष की कृषि व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा है कि मुझे बेहद खुशी है कि हरिद्वार, ऋषिकेश एवं विभिन्न स्थानों पर गायों के संरक्षण के लिये स्थानीय लोगों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि गाय, गंगा का संरक्षण भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिये परम आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि गौ-संरक्षण, गौ-पालन से सम्बन्धित विधान सभा अध्यक्ष होने के नाते मेरे संज्ञान में जो भी विषय लाया जायेगा, उसका निवारण मैं तत्परता से करने को सदैव तैयार रहूॅंगा।
इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद जी, स्वामी ईश्वरदास महामंडलेश्वर, अच्युतानंद जी, स्वामी गणेशानंद जी, स्वाीमी पवन दास, सेवा दास, राम दास आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार स्थित कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला में 2000 से अधिक गायों का पालन-पोषण किया जाता है।
#######
नई दिल्ली: दिनांक 05 मई, 2017
शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त एकीकृत भवन, नई दिल्ली में नये स्थानिक आयुक्त श्रीमती राधिका झा(आई0ए0एस) ने दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।
उक्त बैठक में श्रीमती राधिका झा ने सभी कार्यालयों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यालयों से सम्बन्धित कार्यो की विस्तृत जानकारी ली। श्रीमती झा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिये। स्थानिक आयुक्त ने कहा कि स्थानिक आयुक्त कार्यालय दिल्ली में राज्य की ब्रान्ड आॅफिस के तरह काम करता है, हम सभी को अपने राज्य के लिये ब्रान्ड एम्बेसडर की तरह कार्य करना है।
स्थानिक आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखण्ड राज्य के समस्त उच्चस्तरीय अधिकारियों एवं केन्द्र सरकार के सभी मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। श्रीमती झा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य से सम्बन्धित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रवासी उत्तराखण्डियों को उपलब्ध करायी जाये, इसके लिये एक टोल फ्री नंबर अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा। श्रीमती झा ने स्थानिक आयुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण कर परिसर के बेहतर रख रखाव हेतु निर्देश दिये।
इस बैठक में निवेश आयुक्त श्री एस0डी0शर्मा, अपर स्थानिक आयुक्त मृत्युंजय कुमार, वित्त अधिकारी अभिषेक आनन्द एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

###########
विरासत में आज नैशनल पेंटर कैम्प को जारी रखते हुए कलाकारों ने अपने विचार साझा किए।ज़िला चंपारन से आए कलाकार राजेश श्रीवास्तव ने बताया की वह दिल्ली में रहकर अपनी साधना कर रहे हैं।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित चित्रकार आध्यात्म में विश्वास रखते हैं और इसी अनुभव को चित्रकारी में दर्शाते हैं। वहीं करनाल से आइ कुरुक्षेत्र चित्रकला महाविध्यालय की अनु अरोरा वर्कशाप में आइ सबसे काम उम्र की चित्रकार हैं। पहली बार देहरादून आइ अनु ऐब्स्ट्रैक्ट शैली में प्रक्रति के विभिन्न रूपों को कैनवस पर उतारती हैं।
विरासत में आयोजित क्राफ़्ट वर्क्शाप में भी बच्चों ने क्राफ़्ट बनाने के गुर सीखे।
शाम ६ बजे से कार्यक्रम की शुरुआत इलाहबाद (उ०प्र०) से आए ग्रूप ने देड़िया नृत्य प्रस्तुत कर की। देड़िया उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोक नृत्य है जिसमें कलाकार एक विशेष रूप से निर्मित मटके में दिया रखकर नृत्य करते हैं।
इसी के साथ गुजरात से आए डान्स ग्रुप ने भी गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
आज के कार्यक्रम का समापन वडाली बंधुओ की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ।वडाली बंधू पूरनचंद वडाली एवं प्यारेलाल वडाली का जन्म अमृतसर पंजाब में गुरु की वडाली में हुआ।वडाली बंधू शास्त्रीय संगीत के लिए विश्व प्रसिध हैं।पूरनचंद जी ने प्रारम्भिक जीवन अखाड़ा एवं प्यारेलाल जी ने रासलीला में कृष्ण का पात्र निभाकर की।वडाली बंधुओ को कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं जिनमे से ‘संगीत नाटक अकैडमी’ , ‘पंजाब संगीत नाटक अकैडमी’ , ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रमुख हैं। पूरनचंद वडाली को पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।देर रात तक दर्शकों ने वडाली बंधुओ के संगीत का आनंद लिया।
#######
जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार सुबह 10ः30 बजे विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों के 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिसमें जिला विकास कार्यालय से 01, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से 02, पंचस्थानि निर्वाचन से 01, पशुपालन से 02, जिला पंचायत राज से 02 एवं जिला कार्यक्रम कार्यालय से 04 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में देर से पहुंचेगे एवं बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहेंगे उन पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि किसी भी प्रकार की जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके मोबाईल नम्बर 9458977777 पर कोई भी व्यक्ति बात कर सकते हैं।

Presents by: www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) Leading Web & Print Media ; publish at Dehradun & Haridwar; Mail; himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *