उत्तराखण्ड में किसकी सरकार; चैनलों के सर्वे को ठुकराया आध्यात्मिक जगत ने: सपाट भविष्यवाणी

उत्तराखण्ड विधान सभा 2022 महासंग्राम; चैनलों की अलग अलग सर्वे रिपोर्ट आ रही है, टीवी नाइन भारतवर्ष के ओपिनियन पोल की जिसमें प्रदेश के 70 सीटों में से बीजेपी को 28 से 31 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं कांग्रेस कि प्रदेश में सरकार बनाते हुए भविष्यवाणी की जा रही है सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस को 33 से 36 सीटें आने का अनुमान लगाया जा रहा है वही आम आदमी पार्टी को दो से चार सीटे सर्वे में दिखाई जा रही है

जबकि एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के फाइनल सर्वे में उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई जा रही है लेकिन बीजेपी को प्रदेश सत्ता के करीब दिखाया जा रहा है सर्वे के अनुसार बीजेपी को 31 से 37 मिलती दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस को 30 से सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है वही आम आदमी पार्टी को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है वही अन्य के खाते में एक सीट जाने का अनुमान लगाया जा रहा है .

ज्योतिष पूर्वानुमान के अनुसार इन चैनलों की राय से हटकर है, देश विदेश की ख्याति प्राप्त धार्मिक हस्ती मा पीताम्बरा-श्री बगुलामुखी महामाई के घोर साधक आचार्य शैलेश तिवारी जी ने हिमालयायूके न्यूस्पोर्टल सम्पादक चंद्रशेखर जोशी को 8 फरवरी 22 को अटल भविष्यवाणी आलेख भेजने की बात स्वंय फोन करके बताई,

मा पीताम्बरा -श्री बगुलामुखी महामाई के घोर साधक आचार्य शैलेश तिवारी जी , जिनके दर्शन कर देश विदेश, बॉलीवुड आदि की हस्तिया धन्य होती है, उनका आशीर्वाद “हिमालयायूके” सम्पादक चन्द्रशेखर जोशी पर है

ज्योतिष पूर्वानुमान के अनुसार इन चैनलों की राय से हटकर है, देश विदेश की ख्याति प्राप्त धार्मिक हस्ती मा पीताम्बरा-श्री बगुलामुखी महामाई के घोर साधक आचार्य शैलेश तिवारी जी ने हिमालयायूके न्यूस्पोर्टल सम्पादक चंद्रशेखर जोशी को 8 फरवरी 22 को अटल भविष्यवाणी आलेख भेजने की बात स्वंय फोन करके बताई, इसके अलावा हरियाणा से भी षड्दर्शन साधु समाज के अध्यक्ष और अनेको स्थानो में मॉ पीताम्बरा -,श्री बगुलामुखी महामाई का मंदिर निर्माण करवाने वाले आदरणीय साधक श्रेष्ठ महायज्ञ की शुरुआत 11 फरवरी से शुरू करने जा रहे है,

हिमालयायूके न्यूस्पोर्टल एवं दैनिक समाचार पत्र के हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 9416191877 ने रिपोर्ट भेजी है कि

कुरुक्षेत्र पिहोवा में श्री पीताम्बरा पीठ मां बगुलामुखी मन्दिर अरुणाय मार्ग धनीरामपुरा में पंच दिवसीय मां बगुलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ का आयोजन 11 फरवरी दिन शुक्रवार से 15 फरवरी मंगलवार तक श्री अखिल भारतीय पंचायती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, महंत वासुदेव गिरि जी महाराज , संस्थापक अध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से व्यवस्थापक महंत भीम पुरी जी ,महंत लक्ष्मी नारायण पुरी जी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है।महंत भीम पुरी जी ने बताया कि 11 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण 9 : 30 नवग्रह एवं दुर्गा पूजन, 10 बजे मां बगुलामुखी पूजन एवं अभिषेक, त्रिकाल महायज्ञ प्रातः 11 बजे होगा।

बगुलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ का आयोजन 11 फरवरी दिन शुक्रवार से

मंगलवार 15 फरवरी 7:30 प्रातः मां बगुलामुखी पूजन, महायज्ञ पूर्णाहुति 10: 30 बजे , कन्या पूजन 11 बजे भंडारा दोपहर 12 बजे होगा।

इस महायज्ञ में मुख्यतिथि स. संदीप सिंह खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, श्री जय प्रकाश पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार,विशिष्ठ अतिथि श्री मदन लाल जलालपुर विधायक पंजाब होंगे।

इस सम्पूर्ण महायज्ञ के यज्ञाचार्य उत्तरभारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित अभिषेक कुश ज्योतिषाचार्य होंगे। यज्ञ के यजमान देश विदेश से इस महायज्ञ में भाग लेंगे।

महंत भीम पुरी जी ने बताया कि पिछले कई वर्षो से हर वर्ष मन्दिर परिसर में मां बगुलामुखी महायज्ञ अनुष्ठान जनकल्याण की भावना से हो रहा है और साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए चिकित्सा शिविर गरीब कन्याओं की शादी इत्यादि के आयोजन होते रहते है।

सितारों की चाल ; कई ग्रहों के एक राशि में आने से ग्रहों का असर बदलाव लाएगा ; पंचग्रही योग-

सितारों की चाल ; कई ग्रहों के एक राशि में आने से ग्रहों का असर बदलाव लाएगा ; पंचग्रही योग- फरवरी के महीने में शनि की राशि मकर में पांच ग्रहों की महायुति होने जा रही है। ग्रहों का महासंयोग अनेक बदलाव लाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में अनचाहे बदलाव लाएगा,

3 फरवरी तक मकर राशि में सूर्य-शनि की युति रहेगी। ज्योतिषीय ग्रंथों और विद्वानों के मुताबिक ये दोनों ग्रह आपस में दुश्मन है। साथ ही मकर शनि की राशि है। इसमें सूर्य और शनि के साथ होने से देश में राजनैतिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही मौसम में भी बदलाव होंगे। इन दोनों ग्रहों का असर 12 राशियों पर भी पड़ेगा।ज्योतिषाचार्य की गणना के अनुसार ऐसी ग्रह स्थिति जब-जब बनती है। तब देश-दुनिया में उथल- पुथल और अनचाहे बदलाव भी होते हैं। ग्रह-स्थिति के कारण देश में अराजकता का माहौल बन सकता है। आम लोगों में प्रशासन को लेकर असंतोष रहेगा। प्रशासनिक फैसलों से विवाद और तनाव की स्थिति भी बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में अनचाहे बदलाव होने की आशंका है। छोटे और बड़े नेताओं के बीच ताल-मेल की कमी रहेगी। इस ग्रह स्थिति के कारण लोगों के दिल-दिमाग में अनिश्चितता रहेगी। कई लोगों के साथ क्या करें, क्या न करें की स्थिति बनी रहेगी और किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार फरवरी के महीने में कई ग्रह न्याय और कर्मफल दाता शनिदेव की राशि मकर में वर्षों बाद एक साथ पांच ग्रहों का अनोखा पंचग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है, फरवरी के महीने में ग्रहों की चाल से मेष, वृषभ और मीन राशि के जातकों पर पांच ग्रहों का मकर राशि में एक साथ होना विशेष लाभदायक रहेगा।

Logon www.himalayauk.org (उत्तराखंड का प्रथम लीडिंग न्यूस्पोर्टल एवम दैनिक समाचार पत्र) मुख्यालय नन्दा देवी एन्क्लेव बंजारावाला देहरादून चंद्रशेखर जोशी ग्रुप सम्पादक मो0 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *