श्री मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है; मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी & Top News 27 Dec 2023

DT 27 DEC. 2023 विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की सीएम धामी ने की घोषणा # वरिष्ठ पत्रकार श्री आर.पी. नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त # दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया # श्री मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है; मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी # प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान : मुख्यमंत्री # मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रतिभाग किया Logon www.himalayauk.org (Leading Newsportal & Daily Newspaper & youtube Channel) चन्‍द्रशेखर जोशी की विशेष रिपोर्ट मो0 9412932030

वरिष्ठ पत्रकार श्री आर.पी. नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आर.पी. नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
     सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी  तथा स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विश्व जीत नेगी तथा समस्त कार्यकारिणी ने  वरिष्ठ पत्रकार श्री आर.पी. नैनवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की सीएम धामी ने की घोषणा

राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
* 26 स्वर्ण पदक सहित कुल 15417 छात्रों को मिली उपाधि। * राष्ट्र को विकसित करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री। व्यक्ति के सर्वागीण विकास में शिक्षा उपयोगी और सहायक- राज्यपाल। मनुष्य के जन्म से मृत्यु तक शिक्षा अनवरत चलती है।
राजभवन देहरादून/हल्द्वानी, 27 दिसम्बर, 2023


           उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उपाधि धारकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 21 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 2 छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 3 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 5 छात्रों को पी.एच.डी. उपाधि के साथ ही विभिन्न विधाशाखाओं के 15,417 छात्रों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि जो उपाधियां आज मिली है, वे छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने जीवन और करियर का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया है। यह अवसर, विद्यार्थियों के साथ-साथ, उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

             राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सीखने की प्रवृत्ति एक छात्र के अंदर हमेशा होनी चाहिए। जिज्ञासु बने रहना एवं उसके समाधान हेतु निरंतर अन्वेषण और शोध करते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और समय के साथ चलना के लिए जरूरी है सभी लोग निरंतर शोध एवं नवाचार में अपना समय दे।

            राज्यपाल ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय ने ऐसे बहुत से लोगों को अवसर उपलब्ध  कराए हैं जो कि औपचारिक शिक्षा नहीं ले सके, जो अपनी अकादमिक योग्यता को बढ़ाना चाहते थे, और जो आत्म समृद्धि के लिए तथा ज्ञान के उन्नयन के लिए पढ़ना चाहते थे। मुक्त विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को जन-सामान्य तक पहुंचाया तथा किशोरों और कामकाजी वयस्कों सहित, विभिन्न आयु समूहों ने इस शिक्षा प्रणाली का लाभ उठाया है। उच्च शिक्षा की पहुंच को बढ़ाने में दूरस्थ शिक्षा की सराहनीय भूमिका रही है। दूर-दराज के इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने में इस विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूरस्थ शिक्षा के शिक्षण कार्यक्रमों में लचीलापन होने से, अनेक विद्यार्थियों ने अपने काम-काज, परिवार के भरण-पोषण तथा अन्य जिम्मेदारियों को निभाते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की है।        
   
                                          विवि दिव्यांगजनों हेतु अनेक कार्यक्रम कर रहा संचालित

          राज्यपाल ने विवि की सराहना करके हुए कहा कि विवि दिव्यांगजनों हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने हेतु विश्वविद्यालय शिक्षकों को तैयार कर रहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या निरंतर बढना इस बात को बताता है कि विश्वविद्यालय के प्रति छात्रों का निरंतर भरोसा बढ़ रहा है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कई पाठ्यक्रमों का निर्माण भी किया है। इन पाठ्यक्रमों में उत्तराखंड राज्य की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक व साहित्यिक विरासत को छात्र पढ़ रहे हैं, साथ ही विश्वविद्यालय ने राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप जैविक कृषि की दिशा में पहल की है जो हमारे लिए गर्व की बात है। बता दें कि विश्वविद्यालय को इस कार्य हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

                                     विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की सीएम धामी ने की घोषणा

              मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समारोह में उपस्थित होकर गौरवान्वित है। उत्तराखण्ड में ज्ञान की अविरल गंगा को प्रवाहित करने वाले इस संस्थान में वे एक अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के एक सदस्य के रूप में आए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं क्षमता के आधार पर उनको विशिष्ट क्षेत्रों में तकनीकी तथा बौद्धिक रूप से सशक्त किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।

              सीएम ने कहा कि शिक्षा के उच्च मापदंड को स्थापित करने में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है, उच्च शिक्षा व्यक्ति और समाज के निर्माण में न केवल एक सेतु का कार्य करती है बल्कि उच्च शिक्षा की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक है। इस कार्य को सफल बनाने में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका एवम् प्रतिबद्धता, अभूतपूर्व है।

              इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के देहरादून परिसर के अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता, विवि में स्थापित होने वाली आईटी एकेडमी हेतु वित्तीय सहायता प्रदान और विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की घोषणा की।

             साथ ही उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय हल्द्वानी में 681.20 लाख की लागत से टाइप 3 तथा टाइप 4 के आवासीय भवनों का शिलान्यास और 389.28 लाख की लागत से ट्यूबवेल ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया।


                                                    राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान मेला होगा आयोजित

               संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि पिछला वर्ष विश्वविद्यालय के लिए अनेकों उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय को अपने पहले ही प्रयास में नैक द्वारा मूल्यांकन में ‘बी प्लस-प्लस ग्रेड‘ प्राप्त हुआ, वहीं विश्वविद्यालय को दिव्यांगों के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह सभी उपलब्धियां विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

              विश्वविद्यालय में आगामी 8 और 9 फरवरी 2024 को भारतीय ज्ञान परंपरा के आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। एक समय था जब लोग सवाल उठाते थे कि इस तरह की यूनिवर्सिटी आगे बढ़ पाएगी या नहीं। लेकिन विद्यार्थियों, प्रोफेसर्स और यहां से निकले प्रोफेशनल्स ने इन सारे सवालों के जवाब स्वयं दे दिए। यह देखकर खुशी होती है कि ये विश्वविद्यालय आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में अपनी पहचान बना रहा है।

             अब वह समय नहीं है जब आप एक काम सीख लेंगे तो जीवन भर वही कर पाएंगे। अपस्किलिंग और रिस्किलिंग वह पैटर्न है, जिसका अब हम सभी को पालन करना होगा। इंडस्ट्री की मांग लगातार बदल रही है, और नौकरी की प्रकृति भी बदल रही है, इसलिए हमें अपने कौशल को निखारते रहना होगा।

             सीएम ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के नेतृत्व में भारत 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप नई शिक्षा नीति को अपनाया है। देश के युवाओं के संपूर्ण विकास हेतु नई शिक्षा नीति, शिक्षा के क्षेत्र में निश्चित रूप से एक नए विश्वास की नींव रखेगी।

             साथ ही हमारी सरकार राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय द्वारा सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “दूरस्थ शिक्षा प्रकोष्ठ” की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ रही है।

              प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विज्ञान आधारित गर्वनेंस मॉडल की ओर अग्रसर है, जिसमें इकोलॉजी और इकोनॉमी का उचित समन्वय निहित है।आज साइबर सिक्युरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा माइनिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं सृजित हुई हैं। इन संभावनाओं के उचित प्रयोग से हम राज्य की अर्थव्यवस्था को तकनीक आधारित बना सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि विश्वविद्यालय इन क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य कर रहा है। आगामी समय में उत्तराखंड देश का सबसे समृद्धशाली और सशक्त राज्य हो, इस भावना के साथ हम सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

             उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में हर साल सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समरोह होने की परंपरा शुरू हो चुकी है। इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है, जो कि राज्य के लिए गर्व की बात है। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति, कुलपति और अन्य के द्वारा पहने जाने वाली पहाड़ी टोपी की जानकारी देते हुए कहा कि पहाड़ी टोपी वोकल फॉर लोकल की पहचान है। जो आगे लोकल फॉर ग्लोबल के सपने को साकार करेगी।

            उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास और पहाड़ की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है, इसके लिए वीर बाल दिवस को पाठक्रम में शामिल किया जाने की योजना हैं। नई शिक्षा नीति में सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है इसके लिए आवश्यक है कि सभी विद्यार्थी स्कूल, महाविद्यालय और कॉलेज में होने वाली किसी न किसी गतिविधि में शामिल । इसके लिए 10 अंक इंटरनल निर्धारित किए गए हैं।

              दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलपति ओ पी एस नेगी, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल सरिता आर्या, भीमताल राम सिंह कैड़ा, कालाढूंगी बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद के अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, दिनेश आर्य,  दीपक मेहरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, एसएसपी पी एन मीना, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, एसडीएम परितोष वर्मा, रेखा कोहली, प्रोफेसर  राकेश रयाल, राजेंद्र क्वीरा, सहित विश्विद्यालय के छात्र और अधिकारी मौजूद थे।

दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया

देहरादून 27 दिसंबर, 2023
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तहसील खटीमा के भारामल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
     इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में संचालित किये जा रहे भंडारे में पूरी सादगी से जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में स्वयं भी जन सेवा करते हुए जनता को प्रसाद वितरण किया।

श्री मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है; मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून 27 दिसंबर, 2023

        मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गौसीकुआं लोहियाहेड में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी़ द्वारा ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत से संबंधित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुडे। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी शुरू होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंतराल में ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेषकर छोटे शहरों में पहुंच गई है।

         प्रधानमंत्री द्वारा देश के हजारों भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान हरिद्वार के लाभार्थी गुरूदेव सिंह से भी बात कर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, शहद उत्पादन के द्वारा आय के संसाधनों में वृद्धि पर ध्यान देने पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के गरूदेव सिंह एक किसान हैं तथा मत्स्य पालन से जुड़े हैं, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर इस नवाचार के लिये हरिद्वार के किसान गुरूदेव सिंह की सराहना करना अन्य किसानों के लिये भी प्रेरणादयी बताया।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का व्यापक अभियान चल रहा है, जोकि उम्मीदों का एक जीवंत कारवां है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी“ की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह देश की अब तक की सबसे बड़ी पहल है।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार परिवार के सदस्य की भांति जनता की चिंता कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर सभी को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा। उन्होंने सभी से विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान मेला होगा आयोजित; संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि पिछला वर्ष विश्वविद्यालय के लिए अनेकों उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय को अपने पहले ही प्रयास में नैक द्वारा मूल्यांकन में ष्बी प्लस.प्लस ग्रेडष् प्राप्त हुआए वहीं विश्वविद्यालय को दिव्यांगों के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह सभी उपलब्धियां विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व और विश्वविद्यालय के शैक्षणिकए गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। विश्वविद्यालय में आगामी 8 और 9 फरवरी 2024 को भारतीय ज्ञान परंपरा के आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। एक समय था जब लोग सवाल उठाते थे कि इस तरह की यूनिवर्सिटी आगे बढ़ पाएगी या नहीं। लेकिन विद्यार्थियोंए प्रोफेसर्स और यहां से निकले प्रोफेशनल्स ने इन सारे सवालों के जवाब स्वयं दे दिए। यह देखकर खुशी होती है कि ये विश्वविद्यालय आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में अपनी पहचान बना रहा है। अब वह समय नहीं है जब आप एक काम सीख लेंगे तो जीवन भर वही कर पाएंगे। अपस्किलिंग और रिस्किलिंग वह पैटर्न हैए जिसका अब हम सभी को पालन करना होगा। इंडस्ट्री की मांग लगातार बदल रही हैए और नौकरी की प्रकृति भी बदल रही हैए इसलिए हमें अपने कौशल को निखारते रहना होगा।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के नेतृत्व में भारत 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप नई शिक्षा नीति को अपनाया है। देश के युवाओं के संपूर्ण विकास हेतु नई शिक्षा नीतिए शिक्षा के क्षेत्र में निश्चित रूप से एक नए विश्वास की नींव रखेगी।

साथ ही हमारी सरकार राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय द्वारा सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा के व्यापक प्रचार.प्रसार के लिए श्दूरस्थ शिक्षा प्रकोष्ठश् की स्थापना की गई हैए जिसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विज्ञान आधारित गर्वनेंस मॉडल की ओर अग्रसर हैए जिसमें इकोलॉजी और इकोनॉमी का उचित समन्वय निहित है।आज साइबर सिक्युरिटीए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसए डाटा माइनिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं सृजित हुई हैं। इन संभावनाओं के उचित प्रयोग से हम राज्य की अर्थव्यवस्था को तकनीक आधारित बना सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि विश्वविद्यालय इन क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य कर रहा है। आगामी समय में उत्तराखंड देश का सबसे समृद्धशाली और सशक्त राज्य होए इस भावना के साथ हम सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है और एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती है, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा होगा तब निश्चित ही हमारा देश विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनायेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसमें गरीबों के लिए संचालित सेवाओं के साथ कृषि, स्वास्थ्य, आधार सहित अन्य सेवाएं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बेहतर कार्य करते हुए जन कल्याण हेतु चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री ने किया नव सृजित विद्युत वितरण मण्डल चंपावत के कार्यालय भवन का शिलान्यास

चम्पावत की विद्युत संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चम्पावत के नवसृजित विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नवसृजित विद्युत वितरण खण्ड के कार्यालय भवन बनने से क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। जनपद चम्पावत को आदर्श बनाये जाने की राह में विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लि. द्वारा उठाया गया यह एक प्रभावी कदम है।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद के लोगों की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विद्युत व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु प्रदेश के उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा नव सृजित विद्युत वितरण मंडल, चंपावत के कार्यालय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया है। इस मंडल के अंतर्गत तीन विद्युत वितरण खण्ड चंपावत,खटीमा एवं सितारगंज शामिल होंगे। जिससे अब नए सर्किल खुलने के बाद लोगों को अपनी विद्युत समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी। इसके अलावा इन क्षेत्र में बिजली की समस्याओं के समाधान को लेकर भी लोगों को आसानी होगी।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चम्पावत का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। विद्युत वितरण मंडल चंपावत के कार्यालय भवन के निर्माण से चम्पावत के विद्युत संबंधित सभी कार्यो का निष्पादन स्थानीय स्तर पर हो पाएगा।
      इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा,ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन एम डी अनिल कुमार यादव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, विद्युत विभाग के निदेशक परिचालन एम एल प्रसाद, मुख्य अभियंता आशीष अरोरा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान : मुख्यमंत्री

देहरादून 27 दिसंबर, 2023 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न लाभार्थियों को सम्मानित किया।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजना अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए एन आर एल एम के अंतर्गत 9 महिला समूह को एक-एक लाख के चेक, सहकारी विभाग के 10 साधन सहकारी समितियां को 13 लाख के चेक प्रदान करने के साथ ही 10 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही नगर पालिका के 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है, उनके आह्वान पर आज देशवासियों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। देश के सभी राज्यों के लाभार्थी इस यात्रा से काफी उत्साहित हैं। ’मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ का स्वागत सत्कार लोग नए-नए तरीके से कर रहे हैं। आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहितैषी योजनाओं पर केंद्रित है। यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र की 19 तथा शहरी क्षेत्र की 15 योजनाएं चिन्हित की गई हैं, इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत तक यात्रा रथ पहुच रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित हो रहे हैं। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन प्रदर्शन भी हो रहा है। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ’मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ जैसे कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए की केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाय।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी वाला वाहन हर गांव, हर पंचायत में पहुंच रहा है जिसका मकसद विकसित भारत का निर्माण करना है। इस यात्रा का संकल्प 2047 तक भारत को हर प्रकार से विकसित करना है। जिसके लिए प्रमुख विभागों द्वारा सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए मोदी की गारंटी के रूप में यह वाहन हमारे राज्य के कोने-कोने तक पहुंच रहा हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत राज्य में 63 हजार से भी अधिक प्रतिभागियों को अभी तक इसमें योजनाओं का लाभ मिल चुका है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग, बैंक का वित्तीय संस्थान, उद्योग, पीएम विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन, कृषि, आधार,खाद्य आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों को इस योजना अंतर्गत योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इस यात्रा अंतर्गत उन वंचित लोगों को लाभार्थी बनाने का कार्य किया जा रहा है जो पहले योजनाओं से वंचित थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा से उत्साहित होकर जुड़ रहे हैं और इसका लाभ भी उठा रहे हैं। मोदी की गारंटी की गाड़ी का हर जगह धूमधाम से स्वागत कर रहे हैं। क्योंकि योजनाओं से जुड़कर लोगों के जीवन में सुधार हो रहा है किसी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है, किसी को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पानी का कनेक्शन मिला है तो किसी को आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त हुआ है। इस प्रकार से विभिन्न लाभ लोगों को दिया गया है।

   इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को टनकपुर के उचोलिगोठ निवासी गीता देवी जिन्हें बाघ द्वारा घायल कर दिया गया था इस दौरान उन्हें बाघ के हमले से बचाने में जानकी देवी तथा पार्वती देवी द्वारा की गई मदद के लिये दोनों महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल मेहरा भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी दीपक रजवार, जिलाधिकारी नवनीत पांडे पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, जनप्रतिनिधिगण विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, क्षेत्रीय जनता, विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Yr. Contribution: Ac
Name: Himalaya Gaurav Uttrakhand Bank : State Bank of India, CA; 30023706551
ifs code; SBIN0003137
Mob. 9412932030


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *