लोगों को अपने काम के लिये अनावश्यक रूप से यहां न आना पङे;सीएम & इस बार ओबीसी का आरक्षण बढ़ेगा- Top News 28 Dec 23

DT 28 DEC. 2023; HIGH LIGHT # राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) # राज्यपाल और मुख्यमंत्री पतंजलि पहुंचे# राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार भ्रमण के दौरान पतंजलि पहुंचे# मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात #  राज्य में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियां शुरू करें #नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में इस बार ओबीसी का आरक्षण बढ़ने जा रहा है Logon www.himalayauk.org (Leading Newsportal & Daily Newspaper & youtube Channel) चन्‍द्रशेखर जोशी की विशेष रिपोर्ट मो0 9412932030

राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

राजभवन देहरादून/ऋषिकेश, 28 दिसम्बर, 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को ऋषिकेश में राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा  गौरव सेनानियों और देशभक्त नागरिकों के अभिनंदन और संकल्प कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। दो दिवसीय अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के सदस्यों द्वारा विद्यालयों में चरित्र निर्माण के लिए सैनिक प्रशिक्षण विषय पर चर्चा की।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है। सभी पूर्व सैनिक मेरे इसी परिवार के सदस्य हैं। राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित यह संस्था हमारे असंख्य गौरव सैनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में जोड़ रहा है। इस परिवार का सदस्य होना हर एक के लिए गर्व की बात है।

राज्यपाल ने कहा की राष्ट्र निर्माण एवं चरित्र निर्माण का संदेश परमार्थ और मां गंगा के तट से पूरे समाज तक जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि पूरे राष्ट्र चरित्र निर्माण में हम किस प्रकार अपना योगदान दे सकते हैं। हमें राष्ट्र और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के लिए बेहतर कार्य करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी परिवार से प्रारंभ हो जाती है और इसके पश्चात स्कूलों में चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में प्रारंभिक चरित्र निर्माण पर जोर दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी का विषय है कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण हेतु एक सिलेबस तैयार किया है और उस पर आधारित आधा दर्जन कोर्स भी संचालित किए है। 

  राज्यपाल ने कहा की  विश्व गुरु के रूप में भारत की परिकल्पना हमारे राष्ट्रीय चरित्र के विकास से ही पूरी होगी। अमृत काल में यह हमारे एजेंडे की बुनियाद होनी चाहिए। इसी राह पर चलकर भारत का राष्ट्रीय चरित्र तैयार होगा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों में राष्ट्रीय चरित्र का विकास करके ही राष्ट्रीय एकीकरण के उद्देश्य की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को सम्मानित किया। इसके उपरांत राज्यपाल माँ गंगा आरती में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी सरस्वती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र पुरी, जैनाचार्य डॉ. लोकेश मुनि, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी, राजन छिब्बर, लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार बक्शी (रि.), लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग (रि.), एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय, संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी (रि.), कर्नल एम.के. शर्मा (रि.), गौरव सेनानी राजेंद्र बगासी, गौरव सेनानी पी.पी. सिंह, करनल के.के. एस. माकेन, गौरव सेनानी बी.पी. शर्मा, श्रीमती सीमा त्यागी, सहित देशभर की इकाइयों के सदस्यगण उपस्थित रहे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार भ्रमण के दौरान पतंजलि पहुंचे

राजभवन देहरादून/हरिद्वार, 28 दिसम्बर, 2023 HIMALAYAUK NEWS

            राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान पतंजलि पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य श्री बालकृष्ण तथा विभिन्न विद्वत्तजनों से विचार-विमर्श किया।

पतंजलि परिसर पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।

देहरादून 28 दिसंबर, 2023 HIMALAYAUK NEWS

       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है और आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिये अनावश्यक रूप से यहां न आना पङे।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है और रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और जनहित में जटिल से जटिल मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है।

         इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों गोपाल सिंह बिष्ट, शिव शंकर भाटिया, भगवान जोशी, पार्वती, प्रकाश तिवारी, सर्वेश पाठक, जगदीश चंद्र, सुरेश चंद्र आदि का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला और सीएम द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि, 10 प्रतिशत आरक्षण, राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण की तिथि को विस्तारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और आंदोलनकारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

     इस दौरान जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, डीएफओ संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, तुषार सैनी सहित पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा, पूर्व मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, दान सिंह राणा, संतोष अग्रवाल, अजय मौर्य, सतीश गोयल सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी।

एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री जी द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

देहरादून 28 दिसंबर, 2023 HIMALAYAUK NEWS

 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण की हिदायत दी

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन/पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। सचिवालय में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान एसीएस श्रीमती रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, पर्यटन, विद्यालयी शिक्षा, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, वन, राजस्व, गृह, आपदा प्रबन्धन, ऊर्जा, आवास, उच्च शिक्षा, कृषि एवं कृषक कल्याण, परिवहन, समाज कल्याण, सूचना, सैनिक कल्याण, युवा कल्याण, नागरिक उडडयन, खेल, औद्योगिक विकास विभाग के तहत की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने औद्योगिक विकास विभाग को चम्पावत के बनबसा एवं आसपास के स्थानों पर सिडकुल निर्माण हेतु, सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण, कृषि एव कृषक कल्याण विभाग को जिले में नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास, खेल विभाग को बनबसा में स्टेडियम निर्माण, आपदा प्रबन्धन विभाग को चम्पावत में मल्टी पर्पस डिजास्टर रिलीफ सेंटर बनाने, समाज कल्याण विभाग को मुख्यालय चम्पावत में बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति एवं अम्बेडकर भवन बनाने, टनकपुर, ऊर्जा विभाग को बनबसा क्षेत्र में 132 के0 वी0 विद्युत स्टेशन स्थापित करने, युवा कल्याण विभाग को हिडिम्बा मंदिर के समीप खेल मैदान का निर्माण करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाओं की गतिमान कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

  बैठक में सचिव श्री शैलेश बगौली, डा0 रंजीत कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार ; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

उत्तराखण्ड राजभवन देहरादून/ऋषिकेश, 28 दिसम्बर, 2023 HIMALAYAUK NEWS

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को ऋषिकेश में राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा  गौरव सेनानियों और देशभक्त नागरिकों के अभिनंदन और संकल्प कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। दो दिवसीय अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के सदस्यों द्वारा विद्यालयों में चरित्र निर्माण के लिए सैनिक प्रशिक्षण विषय पर चर्चा की।

 कार्यक्रम में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है। सभी पूर्व सैनिक मेरे इसी परिवार के सदस्य हैं। राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित यह संस्था हमारे असंख्य गौरव सैनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में जोड़ रहा है। इस परिवार का सदस्य होना हर एक के लिए गर्व की बात है।

राज्यपाल ने कहा की राष्ट्र निर्माण एवं चरित्र निर्माण का संदेश परमार्थ और मां गंगा के तट से पूरे समाज तक जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि पूरे राष्ट्र चरित्र निर्माण में हम किस प्रकार अपना योगदान दे सकते हैं। हमें राष्ट्र और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के लिए बेहतर कार्य करना होगा।

 राज्यपाल ने कहा कि चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी परिवार से प्रारंभ हो जाती है और इसके पश्चात स्कूलों में चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में प्रारंभिक चरित्र निर्माण पर जोर दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी का विषय है कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण हेतु एक सिलेबस तैयार किया है और उस पर आधारित आधा दर्जन कोर्स भी संचालित किए है। 

राज्यपाल ने कहा की  विश्व गुरु के रूप में भारत की परिकल्पना हमारे राष्ट्रीय चरित्र के विकास से ही पूरी होगी। अमृत काल में यह हमारे एजेंडे की बुनियाद होनी चाहिए। इसी राह पर चलकर भारत का राष्ट्रीय चरित्र तैयार होगा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों में राष्ट्रीय चरित्र का विकास करके ही राष्ट्रीय एकीकरण के उद्देश्य की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को सम्मानित किया। इसके उपरांत राज्यपाल माँ गंगा आरती में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी सरस्वती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र पुरी, जैनाचार्य डॉ. लोकेश मुनि, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी, राजन छिब्बर, लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार बक्शी (रि.), लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग (रि.), एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय, संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी (रि.), कर्नल एम.के. शर्मा (रि.), गौरव सेनानी राजेंद्र बगासी, गौरव सेनानी पी.पी. सिंह, करनल के.के. एस. माकेन, गौरव सेनानी बी.पी. शर्मा, श्रीमती सीमा त्यागी, सहित देशभर की इकाइयों के सदस्यगण उपस्थित रहे।

 राज्य में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियां शुरू करें

हल्द्वानी – 28 दिसम्बर- 2023 (सूचना) –  
     एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने शीत लहर के सम्बन्ध में प्रशासन की तैयारियों हेतु समीक्षा वीडियों कांफ्रेसिंग माध्यम से की। कैम्प कार्यालय से वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिभाग किया।

वीसी में एसीएस रतूडी ने कहा कि  राज्य में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियां शुरू करें साथ ही  ट्रैकिंग एजेंसियों व कम्पनियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पालिसी एवं एसओपी पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटकों की जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ अनिवार्यतः सांझा करने के निर्देश। उन्होंने वन विभाग को सख्त हिदायत दी है कि ट्रैकिंग एजेंसियों के लिए भी एक ठोस एसओपी के साथ ही ट्रैकर्स के लिए पुख्ता सुरक्षा मापदण्ड, बीमा, प्रशिक्षित गाइड्स, स्नो इक्वपमेन्ट्स, हेल्थ सर्टिफिकेट, बेसिक मेडिसिन की तत्काल व्यवस्था को लागू किया जाए।

        अपर मुख्य सचिव द्वारा लोक निर्माण विभाग को सड़कों की कनेक्टिविटी बनाए रखने, जेसीबी की व्यवस्था करने, सड़कों से पाला हटाने के लिए परम्परागत उपायों के साथ नए समाधानों पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी जनपदों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था एवं कम्बलों के वितरण, अस्थाई रैनबसेरो में बिजली, पानी, बिस्तर एवं साफ-सफाई की व्यवस्था करने, इस सम्बन्ध में पृथक से नोडल अधिकारी नामित करने, सभी जनपदों में खाद्य आपूर्ति, पेयजल एवं ईधन की जनवरी माह के अन्त तक के लिये पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने, चिकित्सा स्वास्थ्य हेतु आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के हेतु निर्देशित किया।

      आयुक्त दीपक रावत  ने वीसी में कहा कि विगत वर्ष 2021 में जनपद बागेश्वर के खाती में आपदा आने से काफी ट्रैकर फंसे थे वर्तमान मंे सर्दियों के सीजन में ट्रैकरों को वन विभाग की अन्तिम पोस्ट पर आवागमन प्रभावी रूप से बन्द किया है। साथ ही कुमाऊं में जिन क्षेत्रों में एवलांच की सम्भावना है इस हेतु जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों को आवागमन पूर्णरूप से बन्द करने हेतु निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा कि मण्डल में शीतलहर को देखते हुये सभी जिलाधिकारियों के द्वारा खाद्य आपूर्ति, पेयजल, ईधन, चिकित्सकीय सुविधायें सुनिश्चित की जा चुकी है।
   कुमाऊं मण्डल के जिलाधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में इस बार ओबीसी का आरक्षण बढ़ने जा रहा है

उत्तराखंड के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी निकाय चुनाव में आरक्षण तय होगा।

अब तक प्रदेश के सभी नगर निकायों में ओबीसी की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत होती थी। जबकि एससी की 19 और एसटी की 4 प्रतिशत तय थी। हाईकोर्ट के आदेश के तहत गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने प्रदेश के सभी नगर निकायों का ओबीसी सर्वेक्षण कराया है। इस सर्वेक्षण का मकसद है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को निकायों में उनकी हिस्सेदारी मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने जो ड्राफ्ट तैयार किया है, उसमें न केवल नगर निगम बल्कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में ओबीसी की हिस्सेदारी बढ़ाने की पैरवी की गई है।

नगर निगमों में 18 से 20 प्रतिशत, नगर पालिकाओं में 27 से 28 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 35 से 36 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण हो सकता है। वहीं, आयोग अब सभी निकायों में कुल वार्डों के मुकाबले ओबीसी के आरक्षण की रिपोर्ट भी तैयार कर रहा है। ताकि सरकार को पता चल सके कि किस निकाय में ओबीसी के कितने वार्ड होने चाहिए।

ओबीसी सर्वेक्षण के रुझानों के हिसाब से ये भी स्पष्ट हो रहा है कि मंगलौर जैसे कई नगर निकायों ओबीसी की आबादी सर्वाधिक और एससी, एसटी की आबादी कम होने के चलते इनकी संख्या घटेगी और ओबीसी की बढ़ेगी। मैदानी निकायों में ज्यादातर ओबीसी का आरक्षण बढ़ेगा और पर्वतीय निकायों में घटना तय है।

नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार को अंतिम फैसला लेना है। यूपी समेत कई राज्यों ने ओबीसी आरक्षण के लिए 27 प्रतिशत का राइडर लगाया है। उत्तराखंड के पास भी यह विकल्प खुला है। हालांकि इतना राइडर लगने के बाद भी निकायों में ओबीसी का आरक्षण 14 प्रतिशत से ऊपर ही जाएगा।

ओबीसी सर्वेक्षण और मतदाता सूची अपडेशन के चलते निकायों के चुनाव अटके हैं। माना जा रहा है कि जनवरी में सर्वे रिपोर्ट और फरवरी में निकायों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सरकार निकाय चुनाव करा सकती है। हालांकि इसके बाद लोकसभा चुनाव की वजह से इसमें देरी होने की ज्यादा संभावना है।

Yr. Contribution: Ac
Name: Himalaya Gaurav Uttrakhand Bank : State Bank of India, CA; 30023706551
ifs code; SBIN0003137
Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *