सीएम ने विधायक चीमा से पीजीआई में कुशलक्षेम पूछी

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पीजीआई हाॅस्पिटल, चंडीगढ़ में भर्ती काशीपुर के विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा से मुलाकात कर उनकी कुशलछेम पूछी #श्री चीमा रीढ़ की हड्डी के आॅपरेशन के बाद इंफेक्शन होने के कारण पीजीआई हाॅस्पिटल, चंडीगढ़ में उपचार के लिये भर्ती
देहरादून 01 जून, 2018(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पीजीआई हाॅस्पिटल, चंडीगढ़ में भर्ती काशीपुर के विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा से मुलाकात कर उनकी कुशलछेम पूछी। मुख्यमंत्री ने श्री चीमा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से श्री चीमा के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
ज्ञातव्य है कि विधायक श्री चीमा रीढ़ की हड्डी के आॅपरेशन के बाद इंफेक्शन होने के कारण पीजीआई हाॅस्पिटल, चंडीगढ़ में उपचार के लिये भर्ती है।

#################कीर्ति चक्र विजेता   के निधन पर गहरा शोक 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के पहले कीर्ति चक्र विजेता रिटायर्ड ले.कर्नल इंद्र सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शान्ति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *