कूर्माचल परिषद देहरादून का 15 अक्‍टूबर को भव्‍य दीपावली मेला समारोह

Dehradun. ०८ अक्टूबर २०१७ रविवार  #भव्य दीपावली समारोह #तथा संरक्षक मण्डल # मीडिया प्रभारी घोषित #

स्‍थान- भव्‍य दीपावली मेला समारोह – कूर्माचल भवन, निकट खादी एवं ग्रामोघोग बोर्ड, काली मंदिर एनक्‍लेव के सामने, पानी की टंकी के नीचे,
कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून द्वारा भव्य दीपावली समारोह मनाये जाने के अलावा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। ०८ अक्टूबर २०१७ रविवार को ११ बजे से कूर्माचल भवन देहरादून में आयोजित बैठक में अध्यक्ष श्री कमल रजवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी द्वारा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार द्वारा संरक्षक मण्डल तथा कूर्माचल परिषद देहरादून के लिए मीडिया प्रभारी घोषित किये गये। दीपावली मेला ११ बजे से ४ बजे तक चलेगा, जहां आकर सब लोग खानपान के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम फिर दीपावली की खरीददारी का आनंद ले सकते हैं।

Coverage by; www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper) 
दीपावली मेला समारोह में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, श्री प्रकाश पंत-कैबिनेट मंत्री, श्री गणेश जोशी मा० विधायक, श्री हरबंस कपूर-मा० विधायक के अलावा कुछ और भी कैबिनेट मंत्री तथा विधायक गण तथा अनेक गणमान्य भी पधारेगे।

महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने कूर्माचल परिषद देहरादून द्वारा लिये कार्यकारिणी में लिये गये निर्णयों के बारे में विस्तार से बताया कि कूर्माचल परिषद केन्द्रीय कार्यकारिणी हेतु संरक्षक मण्डल की घोषणा की गयी है जिसमे श्री हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड, (२) श्री प्रकाश पंत मान० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, देहरादून (३) श्री गणेश जोशी मान० विधायक, मसूरी, (४) श्री आरएस परिहारः पूर्व अध्यक्ष (५) श्री एच०बी० अवस्थी फाउंडर पदाधिकारी कुर्माचल परिषद, (६) श्री जी०एस० मटेला- वरिष्ठ पदाधिकारी कुर्माचल परिषद (५) श्री एल०एम० पाण्डे- वरिष्ठ पदाधिकारी कुर्माचल परिषद।
इसके अलावा कूर्माचल परिषद देहरादून के लिए मीडिया प्रभारी घोषित गये जिसमें श्री जीवन सिंह बिष्ट तथा वंदना बिष्ट को मीडिया प्रभारी घोषित किये जाने पर कार्यकारिणी द्वारा करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया गया।

::::: दीपावली मेला समारोह 15 अक्‍टूबर 2017 स्‍थान- जी0एम0 एस0 रोड, देेेेहरादून

 महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने विस्तार से बताया कि दीपावली मेला समारोह बनाये जाने हेतु कमेटी का गठन किया गया था जिसमें श्रीमती सुष्मिता मनराल- संयोजक  तथा श्रीमती दीपा शर्मा- सह संयोजक बनायी गयी थी, तथा इस कमेटी में समस्त शाखाओं के अध्यक्ष/सचिव को बतौर सदस्य शामिल किया गया था। आज सह संयोजक श्रीमती दीपा शर्मा ने कार्यकारिणी की मीटिंग में अपनी तैयारियों की रिपोर्ट पेश की। श्रीमती दीपा शर्मा ने बताया कि दीपावली मेला समारोह में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये जायेगे, जिसमें टैक्सटाईल, हर्बल प्रोडक्ट, खादी वस्त्र, मेहंदी, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, पर्वतीय अनाज, लेडिज आईटम, दीपावली सजावट, ऐपण आदि, दीपावली पटाखे, भारतीय दीपावली सामान, दीपावली सजावटी सामान आदि के स्टाल लगाये जायेगे। बाजार भाव से कम दर पर यहां सामान उपलब्ध होगा, तथा खानपान की उत्तम क्वालिटी तथा विभिन्न प्रकार के डिशेज उपलब्ध होगी। दीपावली मेला समारोह में समस्त आमजन की प्रतिभागी हो सके इसके लिए लाउडस्पीकर से व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी श्रीमती बबीता शाह लोहनी को सुपुर्द की गयी है। राजेश पाण्डे ने कहा कि दीपावली मेला ११ बजे से ४ बजे तक चलेगा, जहां आकर सब लोग खानपान फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम फिर दीपावली की खरीददारी का आनंद ले सकते हैं।

      दीपावली मेला समारोह को आकर्षक बनाये रखने हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये जायेगे। सांस्कृतिक सचिव डा० हरीश शाह तथा श्रीमती उमा जोशी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तम्बोला भी खेलाया जायेगा। तम्बोला तथा आर्ट प्रतियोगिता श्रीमती बबीता शाह लोहनी, तथा श्रीमती दीपा शर्मा द्वारा आयोजित होगा। आर्ट प्रतियोगिता में १५ साल से कम उम्र के बच्चे भाग ले सकेगे। वही लक्की ड्रा का भी आयोजन भी होगा जिसमें आकर्षक पुरस्कार होगा। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिये जायेगें।   केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने कहा कि दीपावली मेला समारोह में हम समाज के हर वर्ग को बडे हर्ष के साथ आमंत्रित करते हैं। अपने परिवार के साथ आकर हंसी-खुशी दीपावली मेला समारोह का आनंद ले तथा इसके कुछ दिनो बाद अपने घर में दीपावली उत्सव मनाये।

::::::::::

दीपावली मेला समारोह हेतु व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गयी जिसमें कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सुष्मिता मनराल ने बताया कि विभिन्न तरह के स्टाल लगाये जायेगे जिसमें खान-पान, विभिन्न व्यंजन, दीपावली के सामान, पूजा आदि का सामान, ऐपण आदि का सामान आदि यहां उपलब्ध होगे। दीपावली की पूरी खरीददारी सस्ते भाव से यहां की जा सकेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तम्बोला भी खेलाया जायेगा। तम्बोला तथा आर्ट प्रतियोगिता श्रीमती बबीता शाह लोहनी, तथा श्रीमती दीपा शर्मा द्वारा आयोजित होगा। आर्ट प्रतियोगिता में १५ साल से कम उम्र के बच्चे भाग ले सकेगे। वही लक्की ड्रा का भी आयोजन भी होगा जिसमें आकर्षक पुरस्कार होगा। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिये जायेगें।
महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि मंच साज सज्जा कमेटी में श्री आरएस बिरौरिया, सोबन सिंह ठठोला जी, श्री बंशीधर जोशी जी, एचसी शाह जी, केसी जोशी जी, संतोष जोशी जी आदि नियुक्त किये गये।
दीपावली मेला समारोह की शुरूआत ११ बजे से दीप प्रज्जवलन से होगी, मेला ११ बजे से ४ बजे तक चलेगा। जिसमें एक ओर दीपावली मेला समारोह में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये जायेगे, जिसमें टैक्सटाईल, हर्बल प्रोडक्ट, खादी वस्त्र, मेहंदी, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, पर्वतीय अनाज, लेडिज आईटम, दीपावली सजावट, ऐपण आदि, दीपावली पटाखे, भारतीय दीपावली सामान, दीपावली सजावटी सामान आदि के स्टाल लगाये जायेगे।
वही दूसरी ओर मंच पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति जारी रहेगी, जिसके लिए डा० एच० सी शाह (९४११७८९७२३) श्रीमती उमा जोशी (९४१२९१७५७५) श्रीमती उमा पाटनी (९४१२४१२९३८) सांस्कृतिक कार्यक्रमो हेतु प्रभारी बनाये गये। प्रतिभाग करने वाले इच्छुक इन से सम्फ कर नाम अंकित करवा सकते हैं। स्टाल लगाने के इच्छुक श्रीमती सुष्मिता मनराल (९८९७४९३२८४) तथा श्रीमती दीपा शर्मा (९७६०९९९०३३) से सम्‍पर्क कर सकते हैं।

इस दौरान सर्वश्री आरएस परिहार-संरक्षक, इ० संतोष कुमार जोशी, ललित चन्द्र जोशी, जीवन सिंह बिष्ट, आरस बिरौरिया, बंशीधर जोशी, श्रीमती उमा जोशी, बबीता शाह लोहनी, श्रीमती प्रेमलता बिष्ट, श्रीमती उमा पाटनी, श्रीमती सुष्मिता मनराल, उत्तम सिंह अधिकारी, शोबन सिंह ठठोला, अलका पंत, वंदना बिष्ट, भूवन उपाध्याय, ललित मोहन जोशी, ओम प्रकाया वबाडी, श्रीमती कान्ता बिष्ट, कमल रजवार-अध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी-महासचिव आदि सदस्य उपस्थित थे।

(HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) www.himalayauk.org 

Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper

Publish at Dehradun & Haridwar; Mail: csjoshi_editor@yahoo.in Mob. 9412932030

Availble in: FB, Twitter, whatsup groups & e-edition & All Social Media. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *