कांग्रेस का ‘किसान अधिकार दिवस’ ; रैली में समर्थकों की भारी भीड़

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाया. इसके तहत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपें. मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे हैं. रैली में समर्थकों की भारी भीड़ है. कांग्रेस आज देश भर में राज्यपालों के आवास (राजभवन) का घेराव किया है। दिल्ली में इसकी अगुवाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रहे हैं। कांग्रेस ने 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। यह प्रदर्शन राज्यों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों में भी हो रहा है। कांग्रेस लगातार कृषि क़ानूनों को रद्द करने की मांग कर रही है। 

राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा है कि सरकार को ये क़ानून वापस लेने ही होंगे। गुरूवार को मदुरै पहुंचे राहुल ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। राहुल ने कुछ दिन पहले कृषि क़ानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात कर उन्हें दो करोड़ हस्ताक्षर और एक ज्ञापन भी सौंपा था।

Presents by Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: Mob 9412932030 ; CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR; Mail; himalayauk@gmail.com

HIGH LIGHT DEHRADUN ; कांग्रेस के किसान अधिकार दिवस पर हज़ारों लोगों ने किया राजभवन कूच  #कांग्रेस मुख्यालय से निकला कांग्रेसियों का सैलाब #   हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर रोका, # पुलिस व कांग्रेसियों में धक्कामुक्की  # हज़ारों गिरफ्तार शाम को रिहा  # किसान विरोधी कानूनों के रद्द होने तक चलेगा आंदोलन-देवेंद्र यादव  # उत्तराखंड से त्रिवेंद्र सरकार की विदाई तय-प्रीतम सिंह

कांग्रेस दून में राजभवन के घेराव के लिए निकली। कांग्रेस की इस प्रदर्शन रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।   वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बागेश्वर में किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे हैं।

उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन घेराव को कांग्रेेसी सडको पर उतरे। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की लड़ाई लड़ती आ रही है। आज सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से राजभवन घेराव के लिए कूच किया गया। प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। चाहे किसान हो, नौजवान हो, मजदूर हो, महिलाएं हों, केंद्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिये जा रहे हैं, जिससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि कानूनों (New Farm Laws) को लेकर सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि इन तीनों कानूनों को वापस लिए जाने तक उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी. गुरुवार को भी राहुल ने कानूनों को लेकर सरकार को घेरा था. मदुरई में उन्होंने दावा किया था कि सरकार तीनों कानूनों को वापस लेने पर मजबूर हो जाएगी.

उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के माध्यम से किसानों की जमीन छीनने का प्रयास किया था. कांग्रेस ने उसे रोका. भाजपा एक बार फिर किसानों पर आक्रमण कर रही है.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘ये तीनों कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें खत्म  करने के लिए हैं. सरकार कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है.’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है. सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे. सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है.’ इससे पहले, राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं. आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहा है. आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये.’

ज्ञापन में इन तीनों कृषि क़ानूनों को तुरंत निरस्त करने की मांग की गई थी और इन्हें किसान, कृषि और ग़रीब विरोधी बताया गया था। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा था कि इन कृषि क़ानूनों को अध्यादेश के जरिये थोपा गया और यहां तक कि जानबूझकर देश की संसद को दरकिनार किया गया। 

किसान आंदोलन से प्रभावित राज्य हरियाणा में भी कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया है। हरियाणा में सरकार चला रही बीजेपी-जेजेपी के विधायकों में किसान आंदोलन के कारण खलबली है और उन्हें हर जगह किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कुमारी शैलजा का कहना है कि सरकार कृषि क़ानूनों को रद्द करने के बजाए बातचीत का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 60 से ज़्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। हुड्डा ने कहा कि इस कठिन वक्त में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद कर रही है। 

किसानों व सरकार के बीच जारी गतिरोध को ख़त्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 4 सदस्यों की एक कमेटी बनाई लेकिन कमेटी को लेकर विवाद शुरू हो गया और कहा गया कि इसमें शामिल सभी सदस्य कृषि क़ानूनों के घोर समर्थक रहे हैं।

देहरादून UTTRAKHAND; Himalayauk Bureau Report

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आज प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हज़ारों कांग्रेसियों का हुजूम किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर गया। आज प्रातः ही राजधानी के चारों ओर से कांग्रेसियों के जत्थे मोदी व त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व कुसान विरोधी तीन कानूनों को रद्द कराने की मांग करते हुए शहर में कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे। ग्यारह बजते बजते कांग्रेस मुख्यालय का प्रांगण कार्यकर्ताओं से खचा खच भर गया और बारह बजे तक कूच के समय कांग्रेस मुख्यालय के चारों ओर की सड़कें भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पट गयी । साड़े बारह बजे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह , प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, एआईसीसी सचिव व मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन, के नेतृत्व में कांग्रेसियों के सैलाब ने राजभवन कूच किया। कूच से  पहले कांग्रेस मुख्यालय में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री देवेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि देश का किसान कराह रहा है लेकिन मोदी जी के कान में जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि आज 48 दिओं से उत्तर भारत का किसान देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्मेंरों में कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे आंदोलनरत है और इस आंदोलन में अब तक 70 किसान अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार ने काले कानूनों को लागू करने को अपनी नाक का सवाल बनाया हुआ है। श्री यादव ने कहा कि आज पूरा देश जान चुका है कि मोदी जी देश को अपने धन कुबेर मित्रों की तिजोरी में गिरवी रख दिया है। 

प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने मोदी त्रिवेंद्र सरकारों पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि छह सालों में मोदी जी देश में जो कुछ 60 वर्षों में कांग्रेस सरकारों ने खड़ा किया था उसे मोदी जी ने छह वर्षों में नीलाम कर दिया । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार चार वर्षों में हर मोर्चे पर फेल हो गयी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और व्यापार पर्यटन तीर्थाटन सब ठप्प पड़ा है । उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार आकंठ भ्रस्टाचार में लिप्त है और मुख्यमंत्री हर समय भ्रस्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस का राग अलापते हैं। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आगामी 2022 में त्रिवेंद्र सरकार की विदाई तय है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार के विधायक ही सरकार पर भ्रस्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार अब तक कि सबसे निक्कमी व भ्रष्ट सरकार है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। सभा के पश्चात श्री देवेंद्र यादव, श्री प्रीतम सिंह, डॉक्टर इंदिरा हृदयेश व काज़ी निज़ामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजभवन की ओर प्रस्थान किया । कूच में विधायक आदेश चौहान, विधायक मनोज रावत, विधयक राजकुमार पुरोला, पूर्व  विधायक रंजीत रावत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण , पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,आर्येन्दर शर्मा,धीरेंद्र प्रताप,राजपाल खरोला, विजय सारस्वत,संजय पालीवाल,मेयर अनिता शर्मा,गरिमा दसौनी,लाल चंद शर्मा,राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी,याकूब सिध्क्की,मंजू तोमर,परिणीता बडोनी,शांति रावत, मंजू त्रिपाठी,रंजना रावत,पूनम राणा डा आर पी रतूड़ी, अजय सिंह आदि शामिल रहे।

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *