विदेश से आने वाली कोरोना वैक्सीन GST से मुक्त, देश में बनने वाली वैक्सीन पर अभी भी 5% GST

7 May 2021: Himalayauk Bureau

केंद्र सरकार ने हाल ही विदेश से आने वाली कोरोना वैक्सीन को GST से मुक्त किया था। देश में बनने वाली वैक्सीन पर अभी भी 5% GST लग रहा है। कई राज्य केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर देश में बन रही कोरोना वैक्सीन को टैक्स मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से महंगाई ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 

वही दूसरी ओर  उपचुनाव, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल के चुनाव परिणाम आने के बाद पिछले 4 दिन से पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे थे। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। अब चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं। इस साल फरवरी में कच्चे तेल का दाम 61 डॉलर प्रति बैरल था, जो मार्च में 64.73 डॉलर पर आ गया। अभी ये करीब 68 डॉलर पर बिक रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल व डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा हो सकता है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं। तेल कंपनियों के दामों में भी कुछ पैसे का अंतर आता है। इसके अलावा सभी जिलों में दूरी के हिसाब से भी तेल की दरों में अंतर रहता है।

कोरोना संकट से जूझ रहे मरीजों के लिए ‘आयुष-64’ उम्मीद की किरण बनी है। जिन संक्रमित मरीजों ने आयुष-64 का सेवन किया, उनकी 6 से 8 दिन में ही जांच रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव आने के साथ मरीज जल्द रिकवर हुए। साथ ही डायबिटिज कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो रही है।

देशभर में अब तक 40 हजार से अधिक मरीजों को आयुष-64 देने के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट का मामला सामने नहीं आया। दवा के सेवन के बाद मरीजों में चिंता, नींद, कमजोरी और थकान से भी अाराम मिला। यह खुलासा आयुष मंत्रालय की ओर से लखनऊ, वर्धा, मुम्बई समेत देशभर के विभिन्न संस्थानों में किए गए अध्ययन में हुआ है। इससे पहले भी आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आयुष क्वाथ से भी मरीजों को काफी फायदा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *