DDUN; एकजुट हुई ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालिकाए ;पूनम चौधरी ने संभाली कमान

1 Oct. 20; Himalayauk Bureau

Dehradun ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाए अब एकजुट होकर अपने अधिकारो की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। पूनम चौधरी ने इसके लिए कमान संभाली है। ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिका पूनम चौधरी के देहरादून में नेहरू कालोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने ग्लेमअप यूनीसेक्स सैलून में पूनम चैधरी के नेतृत्व में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाओ की एक मीटिंग सम्‍पन्‍न हुई

देहरादून में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाए अब एकजुट होकर अपने अधिकारो की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। इसके लिए बकायदा एक एसोसिएशन गठन करने का निर्णय लिया गया। पूनम चौधरी ने इसके लिए कमान संभाली है।

ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिका पूनम चौधरी ने राज्य सरकार से मांग की है कि कोरोना संकट के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रही पार्लर और ब्यूटी सैलून संचालिकाओ को आर्थिक मदद की जाये।

देहरादून में नेहरू कालोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने ग्लेमअप यूनीसेक्स सैलून में पूनम चैधरी के नेतृत्व में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाओ की एक मीटिंग सम्पन्न हुई, जिसमें देहरादून में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाओ ने बढ-चढ़कर भाग लिया। पूनम चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य सरकार के आदेश के कारण लम्बे समय तक ब्यूटी पार्लर और सैलून बंद रहे, जिससे उनके समक्ष भयंकर आर्थिक संकट आ गया है, अब राज्य सरकार का नैतिक दायित्व बनता है कि पार्लर और ब्यूटी सैलून संचालिकाओ को आर्थिक मदद अविलम्ब की जाय। उनके समक्ष आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि सैलून का किराया तक नही दे पा रही हैं, और परिवार को लालन-पोषण तक नही हो पा रहा है।

देहरादून में नेहरू कालोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने ग्लेमअप यूनीसेक्स सैलून में पूनम चौधरी के नेतृत्व में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाएं एकजुट हुई, जहां उन्होने महिलाओ को अविलम्ब सहायता देने के लिए राज्य सरकार से निवेदन किया, इसके लिए एक ज्ञापन राज्य सरकार को भेजा जायेगा और महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा मुख्‍यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्‍याओ को उन तक पहुंचाया जायेगा

देहरादून में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाओ को एकजुट करने वाली पूनम चौधरी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास, पशुपालन और मत्स्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की एकमात्र महिला मंत्री हैं। महिला होने के नाते उनको महिला कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजधानी देहरादून में सरकार की एकमात्र महिला मंत्री ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली महिलाओ को किस तरह सशक्तिकरण कर बढ़ावा देना चाहती हैं। महिलाओ के लिए क्या खास योजना शुरू कर सकती हैं। इस संकटकाल में हम महिलाये उनके मांग करती है कि हमारी ओर भी वह सकारात्‍मक ध्‍यान दे।

पूनम चौधरी ने कहा कि आज राजधानी में ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाये महिला सशक्तिकरण की मांग कर रही है, महिलाओं के लिए दीन दयाल उपाध्याय सामाजिक सुरक्षा कोष की स्थापना के तहत उनकी मदद की जाय। सरकार का दावा था कि विभिन्न स्तरों पर महिला कल्याण, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी, महिलाओं के लिए 20 करोड़ की राशि से सामाजिक सुरक्षा फंड का गठन किया जाएगा। देहरादून और हल्द्वानी में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा। आज महिलाओं के रोजगार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, ब्यूटी पार्लर एवं सैलून संचालिका महिलाओं के कल्याण के लिए भी अनेकों योजनाएं शुरू की जाने चाहिए थी, महिला सशक्तिकरण को राज्य सरकार ने प्राथमिकता माना था, पर आज देहरादून में अपना व्यवसाय कर रही महिलाओ की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है, अपना व्यवसाय करने वाली महिलाओ के रोजगार पर संकट के बादल है तो पलायन कैसे रूकेगा, इसका दूरगामी प्रभाव पूरे परिवार पर पड रहा है। आने वाले दिनों में इसके भयावह परिणाम सामने आएंगे।

पूनम चौधरी ने कहा कि देहरादून के बाद पूरे उत्तराखण्ड प्रदेश की ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाओ को एकजुट होकर अपने अधिकारो की रक्षा के लिए संघर्श करेगी। महिलाओं के लिए 20 करोड़ की राशि से सामाजिक सुरक्षा फंड का गठन का दावा क्यो फुस्स होता जा रहा है।

पूनम चौधरी ने कहा कि अगली मीटिंग तक एसोसिएशन का गठन कर दिया जायेगा, उसके बाद राज्य स्तर की मीटिंग का आयोजन किया जायेगा। आज की मीटिंग में देहरादून से ब्यूटी पार्लर और सैलून चलाने वाली संचालिकाओ ने बढ चढ कर भाग लिया जिसमें पूनम चौधरी,गीता खन्‍ना, सुमन चौहान, मंजूला शर्मा, संगीता बहुगुणा, रेणू वर्मा, नंदिनी चौधरी, दीपा कुमारी आदि उपस्‍थित थी

Presents by Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: Mob 9412932030 ; ; Mail;  csjoshi_editor@yahoo.in & himalayauk@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *