होली पर त्रिपुष्कर एवं गजकेसरी योग- किसी राज्य में तख्तापलट का योग !

HIGH LIGHT# त्रिपुष्कर एवं गजकेसरी योग बन रहे हैं होली पर,#होलिका भद्रा रहित होने और दो शुभ योग(त्रिपुष्कर, गजकेसरी) बनने से इसका प्रभाव भारत के राजनैतिक, आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा #बड़े किसी मामले का भंडाफोड़ होगा लोकप्रिय लोगों के नाम इसमें आ सकते हैं। # किसी बड़े राज्य में तख्तापलट होगा। #होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिषीय उपाय-# ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी कि होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। #

इस बार होलिका दहन अत्यंत शुभ योग में है। अक्सर होलिका वाले दिन दहन के समय भद्रा होने से बड़ी मुहूर्त में परेशानी रहती थी। परंतु इस बार ऐसा नहीं है बल्कि इस बार भद्रा रहित, ध्वज एवं गज केसरी योग बन रहा है। त्रिपुष्कर योग 10 मार्च को रहेगा। इस योग में भवन, वाहन, सोना-चांदी के आभूषण या कोई कीमती वस्तु का सुख प्राप्त हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार इस योग में किया गया कार्य तीन बार होता है और वस्तु का लाभ भी तिगुना मिलता है। इसके अलावा इस बार होली पर गज केसरी योग भी बन रहा है। गज यानि हाथी, केसरी यानि शेर, हाथी और शेर का संबंध यानि राजसी सुख। गज को गणेश जी का रूप माना जाता है। इस योग का फलभाव, राशि, नक्षत्र और गुरु की पोजीशन के आधार पर मिलता है। जब गुरु व चंद्र बलवती होकर गजकेसरी योग का बनाते हैं। इस बार होली पर त्रिपुष्कर और गजकेसरी योग मिलकर जातक की बहुत सी मनोकामना को पूरा करेंगे।

होलिका भद्रा रहित होने और दो शुभ योग(त्रिपुष्कर, गजकेसरी) बनने से इसका प्रभाव भारत के राजनैतिक, आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। यह होली देश के लिए सौभाग्यदायक रहेगी। भारत के व्यापार जगत में लाभ होगा और गजकेसरी योग व्यापार जगत में मंदी को दूर करेगा। भारत की प्रभाव राशि मकर है। भारत सरकार के लिए आगे अच्छी योजना बनेगी, शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। रोजगार की नई योजना बनेगी। भ्रष्टाचार पर रोकथाम लगेगी, महंगाई पर भी नियंत्रण लगेगा। परंतु पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृ्द्धि होगी, खाद्य पदार्थों के दामों में तेजी आएगी। साथ ही सीमा क्षेत्र पर आतंकी घटनाएं घटेंगी, लेकिन सरकार द्वारा किए गए प्रयास से इन घटनाओं पर लगाम लगेगी। इस वर्ष होलिका दहन संपूर्ण भारत के लिए शुभ है। विश्वस्तर में भारत तरक्की करेगा। साथ ही सभी राज्यों के शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन विभागों में तरक्की होगी।

बड़े किसी मामले का भंडाफोड़ होगा लोकप्रिय लोगों के नाम इसमें आ सकते हैं। किसी बड़े राज्य में तख्तापलट होगा।

होली पर भी मां लक्ष्मी देती हैं वरदान

यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। यह सब मुमकिन होगा ‘पीली सरसों’ के जरिए। इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी। दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।  होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी।

इसके लिए ‘रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त‘ मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को लाभ होगा। 9 मार्च, सोमवारको होलिका दहन किया जाएगा। 10 मार्च, मंगलवारको रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा।

होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिषीय उपाय- https://himalayauk.org/char-dham-dev-eshthanam-act-uk-angry-priest/

धन की कमी से बचने का उपाय:-  होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

ग्रहों की शांति के लिए उपाय:  होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिया) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। जाप स्फटिक की माला से करें। जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।

मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

व्यापार में सफलता पाने का उपाय:-  एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिन्दूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। 21 माला जाप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। मंत्र- ‘ॐ श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।’

शीघ्र विवाह के लिए उपाय:-  होली के दिन सुबह 1 साबूत पान पर साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।

रोग नाश के लिए उपाय:-  अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। मंत्र- ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा।’

होली 2020 शुभ मुहूर्त -संध्या काल में- 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक  भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक  भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

होलिकादहन तथा उसके दर्शन से शनि-राहु-केतु के दोषों से शांति मिलती है। होली की भस्म का टीका लगाने से नजर दोष तथा प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है। घर में भस्म चांदी की डिब्बी में रखने से कई बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।  कार्य में बाधाएं आने पर आटे का चौमुखा दीपक सरसों के तेल से भरकर कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें। होली की अग्नि से जलाकर घर पर से ये पीड़ित व्यक्ति पर से उतारकर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें।  जलती होली में तीन गोमती चक्र हाथ में लेकर अपने (अभीष्ट) कार्य को 21 बार मा‍नसिक रूप से कहकर गोमती चक्र अग्नि में डाल दें तथा प्रणाम कर वापस आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *