पहला टीवी साक्षात्कार सोनिया गांधी का लेने वाले यह पत्रकार इस समय 350 करोड की सम्‍पत्‍ति के मालिक है; Y सुरक्षा किस कारण? बडा सवाल

High Light# पहला टीवी साक्षात्कार सोनिया गांधी का था #अर्णव का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध समाचार पत्र “द टेलीग्राफ” में एक पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1995 में, वह एनडीटीवी से जुड़े और 3 वर्ष बाद वह एनडीटीवी के समाचार संपादक बन गए। उन्होंने प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल डीडी मेट्रो और स्टार न्यूज़ में राजदीप सरदेसाई के साथ एक समाचार एंकर के रूप में कार्य किया। वर्ष 1998 के आम चुनाव में उनके पिता मनोरंजन गोस्वामी ने भाजपा की तरफ से गुवाहाटी क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार भुवनेश्वर कलिता से हार गए। उनके दादा रजनीकांत गोस्वामी एक वकील और कांग्रेस के नेता थे। जबकि उनके नाना गौरीशंकर भट्टाचार्य असम में साम्यवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता थे। उनकी दादी भी राजनीति में थी। उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे, जिसके चलते उनके पिता का हस्तांतरण होता रहता था और इसी कारण उनका बचपन अलग- अलग शहरों में बीता। उनका सबसे पहला टीवी साक्षात्कार सोनिया गांधी का था। वर्ष 2002 में, उन्होंने अपनी पहली पुस्तक Combating Terrorism : The Legal Challenge लिखी# उनकी बहन भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अर्णव गोस्वामी की सबसे महत्वपूर्ण कवरेज (Coverage) रही है – 26/11 मुंबई बम धमाका हमला। जहां पर उन्होंने लगातार 65 घंटे तक बिना रुके एंकरिंग की थी। जोकि भारत में अब तक किसी भी पत्रकार ने नहीं की। # वह असम के गायक, स्वर्गीय भूपेन हजारिका को अपना आदर्श मानते हैं। #

जन्मतिथि 9 अक्टूबर   1973 राशि  तुला
शैक्षिक योग्यता समाजशास्त्र में स्नातक
सामाजिक मानव विज्ञान में परास्नातक
परिवार
पिता – मनोरंजन गोस्वामी (सेवानिवृत कर्नल और राजनीतिज्ञ)
माता – सुप्रभा गोस्वामी
बहन – 1 (भारतीय रक्षा सेवा)
विवाद मई 2017 में, Bennett Coleman Co. Ltd (जो कि टाइम्स नाउ टीवी चैनल के आधिकारिक मालिक हैं) ने अर्णव के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत में अर्णव पर बौद्धिक सम्पदा अधिकार के हनन का आरोप लगाया गया।

अर्णव गोस्वामी का जन्म असम के गुवाहाटी शहर में 9 अक्टूबर 1973 में हुआ था। वह एक प्रख्यात विधिवेत्ता असमिया परिवार से है , उनके दादा रजनीकांत गोस्वामी एक वकील, कांग्रेस के नेता और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। उनके नाना गौरीशंकर भट्टाचार्य असम में बहुत वर्षों तक दूसरी पार्टी के नेता थे। आय (समाचार वक्ता (एंकर) के रूप में) एक करोड़ रुपए/माह कुल संपत्ति (लगभग) 350 करोड़ (भारतीय रुपए)

वे एक सेना के अधिकारी के बेटे हैं इसलिए उन्होने अपनी शिक्षा विभिन्न स्थानों से पूरी की। उन्होने १०वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा माउंट सेंट मैरी स्कूल से दी जो दिल्ली छावनी में है और अपनी 12वीं कक्षा उन्होने केन्द्रिय विद्यालय से पूरी की जो जबलपुर छावनी में है।र्न्न्नी् अर्णव ने स्नातक स्तर की पढाई समाज शास्त्र में हिन्दु महाविद्यालय से की जो दिल्ली में है। उन्होंने अपनी मास्टर्स डिग्री सामाजिक नृविज्ञान में अॉक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट अनतोनी विश्विधालय (1994) से की जहाँ पर वे एक फेलिक्स विद्वान रह चुके हैं। वे सन् 2000 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के सिडनी ससेक्स कॉलेज के इंटरनेशनल स्टडीज़ विभाग में एक विजि़टिंग फेलो थे जहाँ के वो डी सी पवेट फेलो रह चुके हैं। अर्नव गोस्वामी की पत्नी का नाम पिपि गोस्वामी है। उनका एक बेटा भी है। उनका दिल्ली और मुम्बई दोनों जगह आना जाना लगा रहता है।

अरनब ने अपनी जीवन यात्रा की शुरुआत द टेलीग्राफ (कोलकाता) से की। जहाँ पर उन्होनें एक वर्ष समाचार पत्र के संपादक के रूप में काम किया। फिर् १९९५ में उन्होने ने द टी वी में काम करना शुरु किया जहाँ पर वह एक दैनिक समाचार के एंकर थे और वह न्यूज़ टुनाईट नामक एक कार्यक्रम की रिपोर्टिंग करते थे। फिर बाद में अरनब एन डी टी वी का मुख्य हिस्सा (1९९८) बन गये। वे न्यूज़ हॉर नामक कार्यक्रम की एंकरिंग करते थे। न्यूज़ हॉर सबसे लंबे समय तक चलने वाला समाचार विश्लेषण है, इतना लम्बा समाचार विश्लेषण किसी भी और चैनल में नहीं दिखाया जाता था (१९९८-२००३)। एनडीटीवी २४ x ७ के वरिष्ठ संपादक होने के कारण वह पूरे चैनल के प्रकरण के संपादन के जिम्मेदार थे।

एनडीटीवी उनके उभार की पहली सीढ़ी बना, जहां वह समाचार संपादक के रूप में प्रमुख टीम का अहम हिस्सा रहे और 1998 से 2003 के दरमियान ‘न्यूजआवर’ का संचालन किया। फिर एनडीटीवी में उन्हें वरिष्ठ संपादक बनाया गया और वर्ष 2006 में टाइम्स नाऊ में जाने से पहले वह इसी पद पर काम करते रहे।

उनकी असली पहचान टाइम्स नाऊ में ही बनी, जहां तेजतर्रार शैली में कार्यक्रम पेश करने की उनकी शैली ने दर्शकों को खूब लुभाया, जिसके दम पर टाइम्स नाऊ देश में अंग्रेजी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया। गोस्वामी के इस करिश्मे ने चैनल की कमाई को बढ़ाने में भी अहम योगदान दिया। टाइम्स नाऊ को कमाऊ बनाने में गोस्वामी के कार्यक्रम ने निर्णायक भूमिका निभाई और चैनल के कुल राजस्व का 70 फीसदी इससे ही आता था। इसे देखते हुए उन्हें संपादकीय निदेशक और प्रधान संपादक से प्रोन्नत कर टाइम्स नाऊ और ईटी नाऊ का प्रेसिडेंट-न्यूज और प्रधान संपादक बनाया गया।

वह देश के टाँप रेटेड समाचार विश्लेषण कार्यक्रम के एंकर रह चुके हैं। जिसके कारण उनको २००४ में बेस्ट न्यूज एंकर के लिए एक पुरस्कार भी मिला था। उन्होनें लगभग १० साल काम किया, फिर उन्होने टाइम्स नाउ नामक समाचार चैनल लाँच किया। जिसमे वे न्यूज हाउर नामक कार्यक्रम के एंकर थे और इस कार्यक्रम में कुछ मशहूर लोग चित्रित किये जाते है जैसे परवेज़ मुशर्रफ, राहुल बजाज आदि। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ है ११ जुलाई २००६ में मुंबई ट्रेन बम विस्फोट के समय में २६ घंटे की एंकरिंग की थी जिसमें उन्होने २०० से अधिक नेताओं के साक्षात्कार लिए थे। ६५ घन्टे से अधिक समय के लिये उन्होने २६/११ के मुंबई आतंकी हमलों की रिपोर्ट दी थी। वह एक और शो होस्ट करते हैं फ्रेन्क्ली स्पीकिंग विद अरनब। जिस शो में कुछ मशहूर लोग शामिल होते हैं जैसे: भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, बेनजीर भुट्टो, पूर्व ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति – हामिद करजई, निर्वासित दलाई लामा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी आदि। खेल, फिल्म और कॉर्पोरेट जगत से प्रमुख भारतीय हस्तियाँ भी शामिल होती हैं। उन्होनें कुछ किताबे भी लिखी हैं जैसे कोमपेटीबल टेरिरिसज़मद लीगल चेलेनज आदि।

बिहार कांग्रेस ने टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित कई नेताओं ने पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए हैं। अर्णब पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। डॉ. झा ने पटना एयरपोर्ट थाना, कौकब कादरी ने सचिवालय थाना, अमिता भूषण ने वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्यालय, राजेश राठौर ने पाटलिपुत्र थाना, सत्येंद्र बहादुर ने बाढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आनंद माधव ने मेल द्वारा इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक पटना एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार को भी दी है। डॉ. झा ने कहा है कि अर्णब गोस्वामी का अनर्गल प्रलाप यह बतलाता है कि उनकी पत्रकारिता का स्तर कितना गिर चुका है। वे मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर उनका समुचित इलाज कराया जाना आवश्यक हो गया है। प्राथमिकी दर्ज कराने वालों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर भी शामिल हैं। बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बताया कि शुक्रवार तक मुकदमे की संख्या बढ़ भी सकती है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने गर्दनीबाग थाने में टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के खिलाफ देश में नफरत  फैलाने, देश का माहौल खराब करने तथा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।साथ ही उन्होंने पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की मांग की है।

अर्णव गोस्वामी अपने ऊपर हुए फ़र्ज़ी हमले से एक बार फिर सुर्खियों में है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है की जनता के टेक्स के पैसे से इन्हे सुरक्षा क्यों दे रखी है? ऐसा क्या तीर मारा है जनाब ने जो सुरक्षा की इतनी जरुरत पड़ रही है?? https://www.youtube.com/watch?v=aMTrpNy8s3I

Himalayauk Newsportal publish at Dehradun & Haridwar: CS JOSHI- EDITOR Mob 9412932030 Mail; himalayauk@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *