सीएम फेस योगी,जबकि संगठन मुखिया की कुर्सी हिलेगी?- केंद्रीय नेतृत्व ने उ0प्र0 में दिया मंत्र

2 JUNE 2021: Himalayauk Newsportal & Print Media Bureau #

उत्‍तर प्रदेश में जनता के दिल में निगेटिव विचारों को निकालना है-  केंद्रीय नेतृत्व का मंत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएल संतोष ने लखनऊ दौरे के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात में सबसे ज्यादा इस बात पर फोकस करने को कहा कि किसी भी वजह से सरकार की छवि को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस महामारी में भी अच्छा काम कर रही है। विपक्ष की ओर से जो नकारात्मक छवि बनाई जा रही है, उसे जनता के दिलों से निकालना है।

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने 2 दिन लखनऊ में बिताए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार और संगठन की कमजोरी और मजबूती को समझने की कोशिश की। बीएल संतोष ने पहले दिन प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ 6 क्षेत्रों के अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के साथ बैठक की। दूसरे दिन सरकार के मंत्रियों से वन-टु-वन मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सरकार के कुछ मंत्रियों से बीएल संतोष खुद मिलना चाहते थे। जबकि कुछ मंत्रियों ने पहले से ही उनसे मिलने का वक्त मांगा था।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर संतोष जताया है। साथ ही यूपी भाजपा संगठन और सरकार में बदलाव के कयासों पर भी विराम लगाने का प्रयास किया है। यही नहीं, पिछली कुछ समय से पार्टी के भीतर चल रही नेगेटिविटी को भी दूर करने का मंत्र दिया है।

संगठन के पदाधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात में सबसे ज्यादा जोर सरकार की छवि सुधारने पर दिया गया। बीएल संतोष ने कहा कि हमें हर हाल में चुनाव से पहले आम जनता के दिल में भरे निगेटिव विचारों को निकालना है। इसलिए सरकार की छवि को बेहतर करना बेहद जरूरी है। विपक्ष की ओर से जो निगेटिविटी फैलाई जा रही है उसे खत्म करना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों से पहले संगठन को मजबूत कर लेना चाहती है। हाल में हुए पंचायत चुनाव में पार्टी को उतना जनसमर्थन नहीं मिला, जितना की उम्मीद थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा संगठन या सरकार में जरूरी बदलाव हो सकते हैं।

बीएल संतोष ने बुधवार सुबह ट्वीट कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। लिखा- यूपी में कोरोना के नए केस में 93% तक की कमी आई है। 20 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले प्रदेश के सीएम ने 5 सप्ताह में जिस प्रभावी तरीके से कोरोना पर नियंत्रण किया है, वह काम 1.5 करोड़ वाले छोटी से म्यूनिसिपलिटी के सीएम भी नहीं कर पाए हैं। साथ ही तीसरी वेब के लिए भी सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बीएल संतोष के इस ट्वीट ये साफ हो गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी के फेस सीएम योगी ही रहेंगे।

मुलाकात में जब बीएल संतोष ने कुछ मंत्रियों से पूछा कि अगर आपको संगठन में जिम्मेदारी दी जाती है तो क्या आप उस जिम्मेदारी को निभाना चाहेंगे? इस सवाल ने कुछ मंत्रियों को परेशान कर दिया। उनके चेहरे उतर गए। पार्टी सूत्रों का दावा है कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं, लिहाजा मंत्रिमंडल में बदलाव संभव है, उम्मीद है कि अगले सप्ताह मंत्रिमंडल में ये बदलाव दिखाई दें।

पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ आए तो इन कयासों को और भी ज्यादा बल मिला। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने सरकार और संगठन की कमजोरी और मजबूती को समझने के लिए कई मंत्रियों और नेताओं से बात की। अब पिछले दो दिनों से जो भी उथल-पुथल मची थी, वो शांत होने की उम्मीद है क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर संतोष जताया है।

यूपी दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 10 से अधिक मंत्रियों से मुलाकात की है। जिन मंत्रियों ने बीएल संतोष से मंगलवार को मुलाकात की, उसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्या और दिनेश शर्मा शामिल थे। इसके अलावा सरकार के दोनों प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ सिंह भी शामिल रहे।

बीएल संतोष ने श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, मंत्री गुलाबो देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में जहां एक तरफ मंत्रियों के विभाग में हुए जनता से जुड़ी योजनाओं का फीडबैक लिया गया तो दूसरी ओर जाति में उनकी पकड़ और संगठनात्मक कौशल को परखने की भी कोशिश की गई।

यूपी भाजपा में घमासान जारी है ! इन सबके बीच आज स्वतंत्र देव सिंह पॉच घंटे को ग़ायब हो गये जिसने हड़कंप मचा दिया ! देखिये पूरी रिपोर्ट ! https://youtu.be/8r14YWJqjX0

कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि संगठन की बैठक हुई है। इसमें मीडिया और सोशल मीडिया की भी चर्चा हुई है, यूपी में जो काम चल रहा है, उसको और तेजी से चलाना है। उसी को लेकर मार्गदर्शन मिला है। मैं सरकार का प्रवक्ता हूं सरकार और संगठन के बीच एक समन्वय होता है। उसी के तहत मुझे बुलाया गया, हमारे संगठन के महामंत्री ने हमारा मार्गदर्शन किया है।

Only Presents by ; Himalayauk Newsportal & Print Media Bureau

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) IFSC CODE: SBIN0003137 Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *