27 जुलाई को चंद्रग्रहण पर ज्योतिशास्त्र की भविष्यवाणी 

HIGH LIGHT; 27 जुलाई को साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण # #देश में चंद्रग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11:54 बजे से होगी.  #यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण #चंद्रग्रहण अशुभ योग में होने से कई लोगों को नुकसान #  इसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जा रहा #  #27 व 28 जुलाई को 3 घंटे 55 मिनट का खग्रास चंद्रग्रहण #खग्रास चंद्रग्रहण का ग्रह गोचर के अनुसार अलग-अलग प्रभाव  # ग्रहण पर ज्योतिशास्त्र की भविष्यवाणी  #ग्रहण के प्रभाव से विनाशकारी भूकंप, सुनामी, चक्रवात, ज्वालामुखी विस्फोट एवं आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं# ग्रहण से भूकंप, चक्रवात, ज्वालामुखी व सुनामी की आशंका के अलावा उपग्रहों और विमानों के गड़बड़ाने की आशंका भी बढ़ जाती है। यह विभिन्न विनाशकारी भौगोलिक घटनाओं का कारक हो सकता है# एक ही महीने में दो सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण एक के बाद एक पड़ेंगे। खास बात यह है कि सौर मंडल के प्रमुख ग्रह बुध, मंगल, शनि और गुरु एक साथ वक्री हो गए हैं। जिस तिथि से यह घटना शुरू होगी उस तिथि को गुप्त नवरात्र भी प्रारंभ हो जाएंगे #इस बार तीन ग्रहणों का दुर्लभ योग #तीन ग्रहण के बाद चार ग्रहों का वक्री होना अनेक संकेत दे रहा है। ऐसे समय में मंगल और केतु की युति शनि और सूर्य की प्रति युति के साथ हो रही है# 13 जुलाई से ही गुप्त नवरात्र का पड़ना भी विशेष माना जा रहा है।  

ज्योतिष सिमरन वार्ष्णेय ने कहा कि जिस तरह से ग्रह बदल रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि देश की राजनीति में कुछ उथल-पुथल होने वाला है। 

27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण पर इस बार बेहद खास संयोग बन रहा है। दरअसल 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को “केमद्रुम” योग बन रहा है। चंद्र ग्रहण पर यह शुभ संयोग 162 साल में केवल एक बार बनता है। ग्रहण के दौरान चन्द्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा। इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप के अनुसार, यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा जो करीब एक घंटे 43 मिनट का होगा। इस दौरान ‘ब्लड मून’ दिखेगा. ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) पूर्ण चन्द्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के ‘रिंग’ को कहते हैं। आंशिक चन्द्र ग्रहण दो घंटे बारह मिनट (22:24 से देर रात 2:19) जबकि पूर्ण चन्द्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट (रात 23:30 से देर रात 1:13) का होगा। इस बार बेहद खास संयोग बन रहा है। दरअसल 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को “केमद्रुम” योग बन रहा है। चंद्र ग्रहण पर यह शुभ संयोग 162 साल में केवल एक बार बनता है। ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है।

27 जुलाई को पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया के मध्य हिस्से से होकर गुजरेगा। जब पृथ्वी की छाया पूरे चंद्रमा के ऊपर छा जाती है तो वह नाटकीय रूप से चमकीले नारंगी रंग से लाल रंग का हो जाता है। चंद्रमा के इसी रूप को वैज्ञानिक ब्लड मून कहते हैं। 27 जुलाई को पड़ने वाला सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रग्रहण इन दो राशियों के जातक पर बेहद मेहरबान रहेगा। ज्योतिष रमेश सेमवाल ने बताया कि इस सदी का सबसे लंबा चंद्रगहण कई मायनों में मेष और वृषभ राशि के जातकों को फायदा पहुंचाएगा। 

सदी का सबसे बड़ चंद्र ग्रहण पड़ने से पहले 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण #यह सूर्यग्रहण पुनर्वसु नक्षत्र और हर्षण योग में #13 जुलाई को सुबह 7 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक  

जुलाई के महीने में दो ग्रहण लगने जा रहा है। सबसे पहला ग्रहण 13 जुलाई को लगने वाला है। यह इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा इससे पहले फरवरी के महीने में सूर्य ग्रहण लगा था। ग्रहण के समय सूर्य मिथुन राशि में होंगे और इनके साथ चन्द्रमा भी मौजूद होंगे। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसके सूतक का विचार भारत में नहीं होगा ग्रहण कुल 2 घंटे 25 मिनट का होगा। 

एमपी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देवीप्रसाद द्वारी के मुताबिक यह इस सदी का सबसे लंबी अवधि का पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. द्वारी ने बताया कि चार दिन बाद ही विश्व के लाखों लोगों को एक और शानदार खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को मंगल और पृथ्वी के बीच की दूरी 5.76 करोड़ किलोमीटर रह जाएगी. साल 2003 के बाद यह पहला मौका होगा जब लाल ग्रह पृथ्वी के इतना करीब होगा. उस दौरान इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 5.57 करोड़ किलोमीटर रह गयी थी. द्वारी ने बताया कि उस रात पूरे भारत में नग्न आंखों से मंगल का दीदार किया जा सकेगा.

ज्योतिषशास्त्र में गुरु ग्रह को धर्म, ज्ञान और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। बीते 4 महीने से गुरु तुला राशि में वक्री यानी उलटी चाल चल रहे हैं। 10 जुलाई को रात 11 बजकर 32 मिनट पर गुरु अपनी चाल बदलेंगे और अब सीधी चाल चलेंगे। और इसी चाल से चलते हुए 11 अक्टूबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस बीच अगले चार महीने तक गुरु का सीधी चाल चलना ज्योतिषशास्त्र में शुभ माना गया है। मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ हो सकता है। वहीं मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण सामान्य रहेगा। जबकि वृष, कर्क, कन्या और धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को इस चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिक ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटे और 43 मिनट की होगी। इस दौरान चंद्रमा खूबसूरत लाल या भूरे रंग का दिखाई देगा।
ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है। वहीं 8 राशियां ऐसी हैं जिससे संबंध रखने वाले लोगों को वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

राशियो पर असर
मेष राशि के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण लाभ का अवसर लाएगा। यह ग्रहण आपके लिए मन और सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। इसके अलावे यह ग्रहण आपके लिए धन लाभ का योग ही निर्माण करेगा। व्यवसाय के लाभ की दृष्टि से भी यह सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा।
वृष रशि के जातकों को इस चन्द्र ग्रहण से दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने कार्यस्थल पर सभी ओर से वाहवाही मिलेगी। बिजनेस में विस्तार के प्रबल योग हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। ग्रहण के बाद आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन यह चन्द्र ग्रहण कुछ मामलों में आपके लिए ठीक नहीं है। चन्द्र ग्रहण के बाद आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दौरान आपके विरोधी पराजित होंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 27 जुलाई के बाद आपको अपनी आर्थिक स्थति में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा।
कर्क चन्द्र ग्रहण के दौरान आपको बेहद शुभ समाचार मिलने वाला है। करियर के लिहाज से भी कुछ शुभ संकेत मिलने वाले हैं। व्यवसाय में धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग बेदह खास रहेगा।
सिंह चन्द्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ है। इस दौरान आपके पहले के अधूरे कार्य पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण करना अच्छा होगा। किसी कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। दुर्घटना के भी योग हैं। इस सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन चलाते समय अत्यंत सतर्कता की आवश्यकता है।
कन्या यह चन्द्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय के कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। अटके धन प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। लम्बी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
तुला यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं है। ग्रहण के बाद मन थोड़ा विचलित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। इसलिए आर्थिक मुद्दे पर सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।
वृश्चिक यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए अत्यंत शुभ है। किसी पुराने कानूनी परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है। व्यवसाय में भी अत्यधिक तरक्की मिलेगी। धन लाभ के बहुत सारे योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में अत्यधिक रूचि लेंगे।
धनु चन्द्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको किसी भी कार्य में अनुकूल लाभ हासिल नहीं होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि में अनजान व्यक्ति से संपर्क साधने से बचें। आपको अपने अपने व्यवसाय में भी सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।
मकर यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र नया पदभार संभालना पड़ सकता है। संपत्ति में भी लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं। अचानक धन लाभ के भी योग हैं।
कुम्भ यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्च को बढ़ाने वाला साबित होगा। आपको अपनी नौकरी में भी मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन उससे अधिक खर्च होगा। इस ग्रहण के दौरान आर्थिक रूप से पूर्ण संयमित रहें।
मीन राशि के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण शुभ है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपका उत्साह आसमान छुएगा। नौकरी-व्यवसाय में भी उन्नति के प्रबल योग हैं। संतान की ओर से चिंता का कोई समाचार मिल सकता है।

हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल ब्‍यूरो www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND; Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER ) Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ; Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us) whatsup Mob. 9412932030; CS JOSHI- EDITOR ; H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)

हिमालयायूके में सहयोग हेतु-
Yr. Contribution: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *