कांग्रेस को 2022 में उत्तराखंड में सत्ता में वापस लाने का लिया संकल्प

28 DEC. 20; (Himalayauk Newsportal & Print Media Bureau) # देहरादून 28 दिसम्बरः उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कल दिनांक 28 दिसम्बर को गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान विरोधी काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर चलाये जा रहे किसान आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।  

काँग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर एनएसयूआई द्वारा किसानों के समर्थन में तिरंगा मार्च किया गया तथा काले कानून को जलाया गया*

कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाए गया उत्तराखंड में # कांग्रेस देश के हर वर्ग की पार्टी-प्रीतम सिंह

Presents by Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: Mob 9412932030 ; CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR; Mail; himalayauk@gmail.com

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा आयोजित की व पार्टी के इतिहास पर चर्चा की। राजधानी देहरादून में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया व तत्पश्चात वंदे मातरम व राष्ट्रीय गान हुआ। सेवा दल ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजा रोहण ध्वज गीत व राष्ट्रीयगान का बेहतरीन आयोजन किया।

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक गौरवशाली इतिहास वाली देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी में सबसे अहम भूमिका निभाते हुए देश की आज़ादी के संघर्ष का नेतृत्व किया और जंगे आज़ादी में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर तरह की कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत को जब पंडित जवाहर लाल व सरदार पटेल जैसे नेता मिले जिन्होंने देश की एकता अखंडता को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण की आधारशिला रक्खी। श्री सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी , राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, डॉक्टर मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों ने भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने जिन विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को नेतृत्व प्रदान किया वे असाधारण थी किन्तु उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की और अब पूरा देश श्री राहुल गांधी से वही उम्मीद कर रहा है जिस पर वे निश्चित रूप से खरे उतरेंगे। श्री प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड के सभी कांग्रेस जनों से आह्वाहन किया कि वे संकल्प लें कि 2022 में देश में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत उत्तराखंड से करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 136 सालों के कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास हमको यह सौभाग्य देता है कि हम सीना तान कर और अपना सर गर्व से ऊंचा करके यह कह सकते हैं कि हम उस कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जिसने देश की आज़ादी के लिए व देश की आज़ादी के बाद देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान और अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी को यह फक्र है कि वो महात्मा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार पटेल , इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की विरासत के वारिस हैं और हमारे नेता सोनिया गांधी डॉक्टर मनमोहन सिंह व राहुल गांधी जैसे लोग हैं। 

इसके पश्चात पौने बारह बजे श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष ने स्वयं तिरंगा थामा और आगे आगे चले तो पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का सैलाब उनके पीछे पीछे वंदे मातरम भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें पंडित नेहरू अमर रहें,सरदार पटेल अमर रहें, लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी अमर रहें तथा सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रीतम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल पड़ा। 

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट ,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्षगण  सूर्यकांत धस्माना, आयरेन्द्र शर्मा, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्रीगण राजेन्द्र शाह, पीके अग्रवाल , नवीन जोशी, याक़ूब सिद्दीकी,गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्षगण संजय किशोर,गौरव चौधरी, लाल चंद शर्मा,सेवा दल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी,मनरेगा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दीदी कुनियाल,बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली,किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी, पूर्व प्रवक्ता आरपी रतूड़ी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, सचिवगण श्रीमती मंजुला तोमर,श्रीमती परिणीता बडूनि,श्रीमती शांती रावत, नवीन पयाल, सीता राम नौटियाल,श्रीमती मंजू त्रिपाठी,महेश जोशी,कमलेश रमन, बाला शर्मा,विनीत भट्ट,सुनीत सिंह,अजय सिंगग, पार्षद दल नेता डॉक्टर बिजेंद्र पाल, पार्षदगण रमेश कुमार मग्गू, अर्जुन सोनकर, अमित भंडारी, पूर्व पार्षद ललित भद्री, मोहन काला, अभिषेक तिवारी, संदीप चमोली, संग्राम सिंह पुंडीर, राकेश नेगी, हेमा पुरोहित,सावित्री थापा, सुलेमान अली, प्रतिमा सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।  

तिरंगा यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर घण्टाघर,पल्टन बाज़ार, मिशन स्कूल, डिस्पेन्सरी रोड , दर्शन लाल चौक,घण्टाघर से होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने सबको स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

काँग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर एनएसयूआई द्वारा किसानों के समर्थन में तिरंगा मार्च किया गया तथा काले कानून को जलाया गया*

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कल दिनांक 28 दिसम्बर को गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान विरोधी काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर चलाये जा रहे किसान आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।  गाजीपुर बार्डर पहुंच कर किसान आन्दोलन को संबोधित करते हुए श्री प्रीतम ंिसंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आज देश का किसान और खेत मजदूर सड़कों पर है और सत्ता के नशे में मदमस्त मोदी सरकार उनकी रोजी रोटी छीन खेत खलिहान को पूंजीपतियों के हवाले करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों ने समूची मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मुखौटे को उतार दिया है। असल में मोदी सरकार का मूलमंत्र किसानों को मात, पूंजीपतियों का साथ! खेत मजदूरों का शोषण, पूंजीपतियों का पोषण! गरीबों का दमन, पूंजीपतियों को नमन! है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आढ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है इसका ताजा उदाहरण है मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी बिल हैं जिन्हें संसद के दोनों सदनों से किस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से पास कराया गया, वो इतिहास के पन्नों में काले अध्याय की तरह लिखा जायेगा ये तीनों ही कानून किसान की कमर तोडने के लिए काफी हैं। उन्हांेंने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लगाये गये लाॅक डाउन में देश का मजदूर किसान सड़कों पर तपती धूप में चलने को मजबूर था और आज देश का अन्नदाता सड़कों पर कडकडाती ठंड में रात बिताने को मजबूर है। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी।

आन्दोलन के समर्थन में गाजीपुर पहुंचने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम ंिसह एवं प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह रामसिह सैनी, पूर्व मेयर रूडकी यशपाल राणा, सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, युवा कंाग्रेस के राजीव चैधरी, जितेन्द्र पंवार आदि प्रमुख थे।

नेशनल स्टूडेंट युनियन आफॅ इंडिया (एनएसयूआई) द्वारा कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर किसानों की आवाज़ बुलंद करने के लिए तथा किसानों की पीड़ा को उजागर करने के लिए तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। तिरंगा मार्च एनएसयूआई कार्यालय से शुरू होकर जंतर मंतर पर जाकर समाप्त हो गया जिसमें एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की। तिरंगा मार्च में अंबानी-अडानी सबसे आगे चल रहे थे तथा उनके पीछे पीछे गले में फांसी का फंदा लटकाए किसान चल रहे थे। एनएसयूआई द्वारा मोदी सरकार के लाएं गए तीनों काले कानून की प्रतियां भी जलाई तथा केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द काले कानून वापस लेने को कहाँ।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी का कहना है कि आज कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर किसानों की यह दुर्दशा देखकर हम विचलित हो गये है कांग्रेस पार्टी की स्थापना का मतलब ही किसानों को मजबूत करना था लेकिन वर्तमान मोदी सरकार ने काले कानून लाकर किसानों को मजबूर कर दिया। आज देश का अन्नदाता पिछले एक महीने से अपना घर एवं खेत छोड़कर दिल्ली के बार्डर पर कड़कड़ाती ठंड में बैठा है। किसान हमारे देश की रीढ़ है हम उसके खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नही करेंगे। हमारा तिरंगा मार्च केन्द्र सरकार के लिए चुनौती है अगर मोदी सरकार अंबानी-अडानी की गुलामी नही छोड़ेगी तो हम जल्द ही अपना आंदोलन तेज़ करेंगे।

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *