5 जून 2026 (शुक्रवार) श्रवण नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग, सूर्योदय: सुबह 05:22 बजे सूर्यास्त: शाम 07:11 बजे अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:52 तक राहुकाल: सुबह 10:45 से दोपहर 12:26 तक & 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ प्रारंभ हो रहा है। इस दिन श्रवण नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र- दोपहर 01:43 तक (इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र) गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:15 से शाम 07:36 तक। By Chandra Shekhar Joshi Mob.95412932030

ज्येष्ठ अधिकमास का शुक्रवार है, इसलिए आज शाम के समय माता लक्ष्मी के सम्मुख कपूर और घी का दीपक जलाएं। उन्हें मिश्री और मखाने की खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का यथासंभव जाप करें।
वृक्षों को सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि देवताओं का रूप माना गया है। शास्त्रों में लिखा है कि जो पुण्य बड़े-बड़े यज्ञ करवाने, आलीशान मंदिर बनवाने या देव-आराधना से भी नहीं मिलता, वह पुण्य महज एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने से आसानी से मिल जाता है। एक पौधा न जाने कितने जीवों को जीवनदान देता है। नया पौधा लगाने के लिए उत्तरा, स्वाति, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे भाग्यशाली माना जाता है। इन नक्षत्रों में रोपे गए पौधे कभी सूखते नहीं हैं और बहुत तेजी से फलते-फूलते हैं।
घर की उत्तर दिशा में आंवला, अमलतास, हरसिंगार या तुलसी का पौधा लगा दें, वास्तु दोष तुरंत बैलेंस हो जाएगा। ड़ की जड़ में कुलथी, उड़द, मूंग, तिल और जौ मिला हुआ पानी डालना शुरू करें। पेड़ फलों से लद जाएगा। घर की बाउंड्री में पलाश, कंचन, अर्जुन, करंज और लसोड़ा/बहुवार के पेड़ हमेशा कलह और असंतोष पैदा करते हैं। वहीं बेर का पेड़ घर में नए दुश्मन खड़े करता है, निर्गुंडी का पौधा होता है, वहां कभी लड़ाई-झगड़े नहीं होते और हमेशा शांति रहती है। इसके अलावा घर की सीमा में अंगूर, कटहल (पनस), पाकड़ और महुआ के पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
आंवले का पौधा लगाएं। इस पौधे को आप कहीं भी लगाएं, इसे लगाने वाले की जमीन संबंधी सारी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, मानसिक तनाव रहता है या माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, तो आपको गूलर का पौधा लगाना चाहिए। यह चंद्रमा की हर पीड़ा को हर लेता है।
वास्तु के अनुसार, घर के चारों तरफ पेड़ों का सही कॉम्बिनेशन इस प्रकार होना चाहिए: घर के आंगन या परिसर में बिल्वपत्र (बेल) का एक भी पेड़ लगा होता है, उस घर पर भगवान शिव के साथ-साथ साक्षात माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वहां कभी धन की कमी नहीं होती।
शुभ: पूर्व में बरगद, पश्चिम में पीपल, उत्तर में पाकड़ और दक्षिण में गूलर का पेड़ होना भाग्य चमकाता है।
अशुभ (भूलकर भी न करें): इसके बिल्कुल विपरीत, यानी पूर्व में पीपल, दक्षिण में पाकड़, पश्चिम में बरगद और उत्तर में गूलर का पेड़ होना भयंकर वास्तु दोष और कंगाली लाता है। कटीले पौधे, जैसे कैक्टस न लगाएं। ये पौधे घर में निगेटिव एनर्जी फैलाते हैं, जिससे शत्रु बाधा, मानसिक अशांति और धन की हानि होती है।
उत्तम, आज्ञाकारी और सुख देने वाली संतान की कामना के लिए पलाश का वृक्ष लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि यह पेड़ घर की सीमा से बाहर होना चाहिए।
5 जून 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries) : आपका आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडेगा। फिर भी नए मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हें मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। प्रवास और पर्यटन होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Taurus) : आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini) : आज का दिन प्रतिकूलता लेकर आएग। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों से सावधानी बरतें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer) : वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी देते हैं। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा, खर्च अधिक रहेगा। परिजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo) : आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्य जीवन में क्लेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े, इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नों के कारण भी आपका मन आज उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo) : व्यावसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का साथ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra) : वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। अजीर्ण की पीड़ा होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio) : स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius) : प्रतिस्पर्द्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आपके जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn) : आज का दिन मिश्र फलदायी है। परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी, निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयरों में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius) : आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces) : कोर्ट-कचहरी अथवा स्थावर संपत्ति की झंझट में आज न पड़ने की सलाह है। आज सभी कार्यों में मन की एकाग्रता से फायदा होगा, स्वास्थ्य संभालिएगा। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। अकस्मात और गलतफहमी से दूर रहें।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4